Breaking News

एलडीए ने बिना मानचित्र पास कराये भवनों को किया सील

HTN Live


लखनऊ। एलडीए ने बिना मानचित्र स्वीकृत कराये पांच अवैध निर्माणों को सील कर दिया है। इस दौरान लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण सीलिंग की कार्रवाई पर कोई असर नहीं पड़ा।
चिन्हित अवैध निर्माणों में निर्माण कार्य बंद करने के लिए एलडीए ने पूर्व में नोटिस जारी की थी लेकिन निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ। एलडीए उपाध्यक्ष प्रभु एन सिंह के निर्देश पर एलडीए के प्रर्वतन दल ने सीलिंग की कार्रवाई की। इसमें फैजाबाद रोड स्थित चिनहट के आतिफ  बिहार कालोनी में मधुविका सिंह, देवा रोड पर कमलेश सिंह, नौबस्ता रोड स्थित सूर्या बिहार फेस-एक में सरिता शुक्ला, फैजाबाद रोड कमता स्थित विष्णु गुप्ता व कमता में ही आशियाना स्टेट में नीरज वर्मा का भवन शामिल है।


No comments