Breaking News

आज की बड़ी खबरें ‌ संक्षप्ति

HTN Live


➡ दिल्ली: चुनाव आयोग ने बैठक बुलाई, सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की बैठक, कल दिल्ली में सभी राज्यों की बैठक, मुख्य चुनाव अधिकारियों की बैठक, सभी प्रदेशों के पर्यवेक्षकों ने बैठक बुलाई, लोकसभा
चुनाव को लेकर बुलाई बैठक।

➡ दिल्ली: बीजेपी विधायक संगीत सोम का बयान- प्रियंका जी क्यों गई है उसके बारे में जानकारी नही, उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवाद ही मुद्दा रहेगा, गठबंधन को तीन से चार सीटें मिलेंगी, भाजपा एक तरफा जीत रही है।

➡ लखनऊ: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, गश्त के दौरान पुलिस ने युवक को दबोचा, बालागंज मॉडल शॉप के पास से हुई गिरफ्तारी, 315 बोर क़ा अवैध तमंचा पुलिस ने क़िया बरामद, ठाकुरगंज के बालागंज से
हुई गिरफ्तारी।

➡ मेरठ: प्रियंका गांधी ने चंद्रशेखर से की मुलाकात, प्रियंका-चंद्रशेखर की करीब 15 मिनट चली मुलाकात, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मुलाकात हुई, चंद्रशेखर से मिली प्रियंका गांधी, चंद्रशेखर का प्रियंका ने हाल-चाल जाना,
कल से आनंद अस्पताल में भर्ती हैं चंद्रशेखर, हालत बिगड़ने पर कल से भर्ती हैं चंद्रशेखर।

➡ मुज़फ्फरनगर: पुलिस ने कार से 7.45 लाख किए बरामद, चेकिंग के दौरान कार से पकड़ी गई नगदी, कार सवारों ने नगदी की सही डिटेल नहीं दी, इनकमटैक्स विभाग की टीम भी मौके पर, आदर्श आचार संहिता के
चलते हुई कार्रवाई, नई मंडी थाना क्षेत्र से पकड़ी गई नगदी।

➡ लखीमपुर: डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, पुलिस ने आरोपी नौकर को किया गिरफ़्तार, आवेश में आकर किया था दोनों का कत्ल, आरोपी के पास से आलाकत्ल भी बरामद, सदर कोतवाली के महेवागंज का
मामला।

➡ बिजनौर: अवैध तमंचा फैक्ट्री पर पुलिस की छापेमारी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्यवाही, भारी मात्रा में अधबने और बने तमंचे बरामद, जंगल मे चल रही थी अवैध तमंचा फैक्ट्री, 2 लोगों को पुलिस ने
किया गिरफ्तार, शहर के बेगवाला के जंगल का मामला।

➡ बिजनौर: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने, गरीब महिला को भीख मांगने पर किया मजबूर, बीमार पति के इलाज के लिए गई थी अस्पताल, बिन दवा और इलाज के वापस लौटाया, घर घर जाकर
पीड़ित महिला मांग रही भीख, डाक्टरों ने इलेक्शन के बाद दवा देने की बात की, शहर के झलरी की रहने वाली है महिला।

➡ बिजनौर: भारत समाचार की खबर का असर, बिना परमिशन चल रही थी नुमाईश, खबर के बाद प्रशासन पहुंचा नुमाईश, नुमाईश में लगे सामान को उतारने के दिये आदेश, चांदपुर के हल्दौर रोड के निजी कॉलेज का
मामला।

➡ ग्रेटर नोएडा: महेश शर्मा को दिखाए गए काले झंडे, भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने दिखाए काले झंडे, ग्रामीणों से मिलने गए थे केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, ग्रामीणों ने लगाया महेश शर्मा पर आरोप, सांसद बनने के बाद
पहली बार आए गांव, महेश शर्मा का ग्रामीणों ने किया जबरदस्त विरोध, मिर्जापुर गांव में महेश शर्मा का हुआ विरोध, जिले के सांसद भी है केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा।

➡ प्रतापगढ़: PWD के मुख्य सचिव, मुख्य अभियंता पीआईएल दाखिल, अधिशाषी अभियंता के खिलाफ हाईकोर्ट में पीआईएल, आगामी 14 तारीख को होगी मामले में सुनवाई, मेसर्स अभय प्रताप सिंह ने दाखिल किया
पीआईएल, टेंडरिंग की उड़ रही धज्जियां,अधिकारी लगा रहे चूना, लोक निर्माण विभाग में टेंडर की उड़ाई जा रही धज्जियां, लोवेस्ट रेट डालने वाली फर्म मेसर्स का टेंडर निरस्त।

➡ फिरोजाबाद: PSPL के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान- फिरोजाबाद सीट के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव, मतदान प्रतिशत बड़े अच्छी बात है, लोग ज्यादा से ज्यादा वोट करें, वोट जनहित में होना चाहिए जरूरी है,
सरकार ने जनता के साथ धोखा किया, आम नागरिकों की भी सुरक्षा होनी चाहिए, लेकिन सुरक्षा के नाम पर फिजूलखर्ची नहीं।

➡ अलीगढ़: बुलंदशहर से सैकड़ों लोधी समाज राज्यपाल आवास पहुंचे, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के आवास पर, सांसद भोला सिंह को टिकट मिलने का कर रहे विरोध, सांसद ने नहीं कराया क्षेत्र में कोई भी
विकास कार्य, एटा सांसद के आश्वासन के बाद लोग हुए वापस, टिकट मिला तो करेंगे लोधी समाज के लोग विरोध, घर के अंदर ही लोधी समाज के लोगों से की वार्ता।

➡ कौशाम्बी: जानलेवा हमले में 3 को 10 साल की सजा, अपर जिला न्यायाधीश ने सुनाई सजा, 10 साल की सजा के साथ 18 हजार का जुर्माना, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, पुरामुफ्ती इलाके के
फतेहपुर घाट का मामला।

➡ वाराणसी: काशी हिंदू विवि में एकबार फिर गर्म हुआ माहौल, विवि प्रशासान के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र, आए दिन मारपीट की घटना से नाराज हैं छात्र, छात्रों ने चीफ़ प्रॉक्टर रॉयना सिंह का फूंका पुतला,
प्रॉक्टोरियल बोर्ड के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, विवादों के पीछे चीफ प्रॉक्टर का हाथ-पीड़ित छात्र, चीफ़ प्रॉक्टर को जल्द हटाया जाए-पीड़ित छात्र, ना हटाए जाने पर बड़े आंदोलन की दी चेतावनी।

➡ आगरा: सपाइयों ने भीड़ इकट्ठा करने के लिए लगाए ठुमके, बार-बालाओं के साथ जमकर लगाए ठुमके, अश्लील डांस सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, बार बालाओं के साथ हाथ पकड़कर लगाए ठुमके, एत्मादपुर की
खांडा का रहने वाला है ठुमके बाज नेता।

No comments