Breaking News

कुंभ समापन समारोह पर प्रयागराज में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे सीएम योगी, अफसरों और सफाई कर्मियो आदि को करेंगे सम्मानित

HTN Live



प्रयागराज 05 मार्च।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिव्य व भव्य कुंभ के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे और मंगलवार को प्रयागराज में शाम करीब साढ़े पांच बजे मीडिया को सम्बोधित भी करेंगे।
       समारोह में कुंभ को शानदार ढंग से संभव बनाने के लिए अफसरों को और बेहतर साफ़ सफाई के लिए सफाईकर्मियो को उनके द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक व कई अन्य मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे।
         15 जनवरी को शुरू हुआ कुंभ 4 मार्च को समाप्त हो गया है। इसकी औपचारिक समाप्ति 5 मार्च को होनी है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने कुंभ के आयोजन को अभूतपूर्व बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए। यह सरकार की कोशिशों का ही नतीजा रहा कि करोड़ों लोगों के आने के बावजूद कोई अप्रिय घटना सुनने को नहीं मिली।
        प्रशासन ने कुंभ की ब्रांडिग से लेकर पूरा होने तक हर स्तर पर नजर रखी। कुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर मंत्रीगण और कई हस्तियों ने स्नान किया।

No comments