Breaking News

डीएम अमृत त्रिपाठी ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल पर बैठे बाबा मुनीश दास व लल्लू सिंह का अनशन करवाया खत्म

HTN LIVE


जलालाबाद । आमरण अनशन के पांचवें दिन भूख हड़ताल पर बैठे बाबा मुनेश दास व लल्लू सिंह को जिला अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया साथ ही आंदोलित ग्रामीणों को पुल निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन को भेजकर अतिशीघ्र पूर्ण पुल निर्माण का आश्वासन दिया 18 फरवरी से तिकोला मंदिर पर प्रारंभ हुए इस आंदोलन में ग्रामीणों की मांग थी कि वह पुल नदी के घाट पर पक्के पुल का निर्माण कराया जाए आंदोलन 15 मिन इन जिलाधिकारी के आने पर समाप्त हो गया उन्होंने आंदोलनकारियों को अपने कार्यालय के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजे जाने का आश्वासन दिया और भूख हड़ताल पर बैठे बाबा मुनेश दास ग्रामीण लल्लू सिंह को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया कटरी क्षेत्र से दर्जनों गांव के ग्रामीण लगातार अनशन कर रहे थे मंगलवार को अनशन स्थल पर पहुंचे किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने आंदोलित ग्रामीणों के समक्ष हुंकार भरी किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मनोज सिंह कप्तान सिंह कुलदीप सिंह संतोष यादव आदि ने आंदोलन को समर्थन देते हुए पक्के पुल निर्माण की मांग को जायज ठहराया जिलाधिकारी के पहुंचने पर इसी तरह ग्रामीण शांत हुए और अपने अपने घरों की ओर रवाना हो गए इस दौरान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता मुनेंद्र सिंह वीरपाल सिंह महिपाल सिंह देवकीनंदन भूपेंद्र सिंह मुन्ना सिंह महेंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह रघुवीर सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे आंदोलन स्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के साथ एस पी एस चिनप्पा पीडब्ल्यूडी एक्सईएन एके पथरिया मौजूद रहे

No comments