एरा विश्वविद्यालय के एरा कालेज ऑॅफ नर्सिंग की ओर से महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया
HTN Live
लखनऊ (सं)। एरा विश्वविद्यालय के एरा कालेज ऑॅफ नर्सिंग की ओर से महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक थीम के तहत बेहतर संतुलन, बेहतर दुनिया का संदेश दिया गया। जिसमें एक रैली भी निकाली गयी। रैली एरा विश्वविद्यालय परिसर से आरम्भ हयी, जिसे एरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अब्बास अली मेहदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 250 से अधिक छात्रों एवं छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और उन्होंने लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व करते हुऐ नारे लगाये। रैली एरा विश्वविद्यालय से होते हुए रैली बालागंज स्थित सेन्ट जोसेफ स्कूल तक गयी। रैली में लोगों में जागरूकता लाने के लिये नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। इसके बाद रैली वापिस एरा विश्वविद्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुयी। कार्यक्रम का आयोजन डीन, एरा कालेज ऑॅफ नर्सिंग प्रो. रीना भोवाल के अलावा टयूटर नर्सिंग कालेज ओम प्रकाश, सहायक प्रोफेसर समर बुतूल फरीदी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के जरिये लोगों को पुरुष और महिला के बीच संतुलन के बारे में सामान्य जागरूकता लाने का प्रयास किया गया।
No comments