Breaking News

केजीएमयू में महिला दिवस पर किया गया जागरूक

HTN Live


लखनऊ (सं)। महिला दिवस पर विभिन्न विशेषज्ञों की ओर से किंग जॉर्ज चिकित्सा
विश्वविद्यालय के इंडोक्राइन सर्जरी, रेडियोथेरेपी विभाग एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आगाज काइंडोक्राइन सर्जरी की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूजा रमाकांत ने किया। इस मौके पर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट की इंडोक्राइन सर्जरी विभाग की डॉ. रोमा प्रधान की तरफ से स्तन कैंसर के स्वयं परीक्षण चिकित्सीय परीक्षण एवं मेमोग्राफी के बारे में जानकारियां दी।
इस अवसर पर चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमएलबी भटट् ने माहवारी को लेकर समाज में फैले भ्रम को लेकर महिलाओं को जागरूक किया। कुलपति ने कहा कि नियमित माहवारी से ही महिलाओं का शारीरिक विकास होता है और इसी प्रक्रिया के माध्यम से एक महिला के मां बनने की शुरूआत होती है। माहवारी महिलाओं के लिए कोई शर्म का विषय नहीं बल्कि मां बनने का सौभाग्य है। इसकेे साथ ही उन्होंने माहवारी के दौरान महिलाओं को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने की अपील की। इंडोक्राइन सर्जरी के डॉ. आनन्द मिश्रा ने ब्रंस्ट कैंसर सर्जरी के बारे में विस्तार सेे बताया। इसके साथ ही केजीएमयू के आर्थाेडोंटिक्स विभाग की डॉ. दीप्ति शास्त्री ने कहा कि मुंह की सफाई सेे सामान्य रोग पाइरिया से लककर कैंसर तक सेे बचा जा सकता है। इस अवसर पर केजीएमयू पर्यावरण विभाग की डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव और सर्जिकल ओंकोलॉजी विभाग के डॉ. समीर गुप्ता ने भी लोगों को जागरूक किया। 

No comments