Breaking News

बाघ ने बनाया गाय को निवाला, दहशत में हैं ग्रामीण

HTN Live

    *लखीमपुर खीरी*

*गोला गोकर्णनाथ-खीरी*। महेशपुर रेंज में बाघ ने रोड पर एक बार फिर बेसहारा गाय को निबाला बना डाला। क्षेत्र में कई स्थानों पर आए दिन बाघ, तेंदुआ हिंसक पशुओं की मौजूदगी के कारण ग्रामीण दहशत में है। इसी वजह से ग्रामीणों के खेती किसानी से जुड़े दैनिक कार्य प्रभावित हैं। मजदूर कृषि कार्य करने से कतरा रहे है। बता दें कि बीती रात्रि बाघ बाहुल्य देवीपुर बीट के ग्राम मोठीखेड़ा, पल्हनापुर के मध्य जंगल से 500 मीटर दूर गुजरी सड़क पर बाघ ने गाय को निवाला बना डाला। सुबह ग्रामीणों ने गाय के अवशेष देखे तों उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा रामप्रसाद, वाचमैन प्रमोद कुमार,  तेंदुए आदि हिंसक पशुओं का मूवमेंट जंगल की तरफ मोड़ने पाने में विफल साबित हो रहा है।

No comments