Breaking News

आज का राशिफल जानें

HTN Live

मेष – Aries वाहन संबंधी खर्चा भी होने के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधा और मनोरंजन के नाम पर भी आप ज्यादा पैसा खर्चा कर सकते हैं।घरेलू जीवन के लिए यह अवधि बढ़िया रहेगी। ग्रह स्थिति पारिवारिक सौहार्द बढ़ने की और इशारा कर रही है।

वृष . - taurus किसी दोस्त के साथ ग़लतफ़हमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है, किसी भी फ़ैसले पर पहुँचने से पहले संतुलित नज़रिए से दोनों पक्षों को जाँचें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी।

मिथुन - gemini आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं, क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी सम्बंधियों से अनबन के योग हैं। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं यशहानि हो सकती है।

सिंह .- Leo आपको चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ़ की तरह पिघल जाएगा। आपको महसूस होगा कि आपके परिवार का सहयोग ही कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे प्रदर्शन के लिए ज़िम्मेदार है।


कन्या . - virgo आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। आज आप अपने जीवनसाथी पर शक़ कर सकते हैं, जिसके चलते तालमेल में दिक़्क़त पैदा होगी।

 तुला . - libra दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने से बचें क्योंकि यह आपकी अगली सुबह ख़राब कर सकती है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है।


 वृष्चिक – scorpio आज का दिन शुभ रहेगा। अच्छे समाचार से आपका उत्साह बना रहेगा। आज अचानक भारी खर्चा होने की सम्भावना है। आप काफी कोशिश करने के बाद भी खर्चों को नहीं रोक पाएंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी परन्तु उतनी नहीं बढ़ेगी, जिससे कि आपका काम चल जाए।

धनु .- Sagittarius आज अपने परिवार और दोस्तों की बात सुनने की बजाए अपने दिल की बात सुनें। आपके अंदर की आवाज आपको सही दिशा दिखाएगी। याद रखें आप अपने आप ही खुद को इतनी दूर तक लाए हैं और अब आपको सही निर्णय लेने चाहिए।

कुम्भ . - Aquarius आज का दिन घूमने-फिरने में बितेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आपके व्यापार में चार गुना वृद्दि हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा।

 कर्क - cancer दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। अचानक कोई खास काम आपको करना पड़ सकता है। आज ऐसे ही काम शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं। आज होने वाले ज्यादातर फैसले आपके ही फेवर में होने के योग हैं।

मीन – Pisces कुछ नया करने की कोशिश करें। आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। यात्रा का विचार बनेगा या ऐसी स्थिति भी बन सकती है कि यात्रा करनी जरूरी हो जाएगी। धन लाभ होगा। परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

मकर – Capricorn धन लाभ हो सकता है। ऐसे काम से फायदा होगा जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। अविवाहित लोगों का विवाह भी तय हो सकता है

No comments