अखिलेश यादव को रोकने वाले एडीएम को धमकी मिली, लखनऊ डीएम ने बढ़ाई सुरक्षा
HTN Live
लखनऊ :
लखनऊ एयरपोर्ट के वीआईपी हैंगर पर मंगलवार को अखिलेश यादव को रोकने वाले एडीएम को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक युवक ने एडीएम और पुलिस के सीओ की फोटो को टैग करते हुए लिखा कि 'इन दो अफसरों का तो पक्का मर्डर होगा'। कुछ मिनटों में ही इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट ट्विटर पर वायरल हो गया। डीएम ने इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी को निर्देश दिया कि एडीएम की सुरक्षा तत्काल बढ़ाई जाए। साथ ही एफबी पर पोस्ट करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए।
मंगलवार को प्रयागराज जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव को एडीएम सिटी पूर्व वैभव मिश्रा ने रोका था। उनकी सपा सुप्रीमो के साथ हल्की नोकझोंक हुई थी। अखिलेश के इतना कहते हैं कि ...दूर से बात करो हाथ मत लगाना। उनके सुरक्षा कर्मी ने एडीएम को तेजी से धक्का दे दिया। वैभव मिश्रा ने फिर भी अपनी बात रखते हुए कि ...सर मैं हाथ नहीं लगा रहा हूं, जरूरी बात करनी है। इस पर अखिलेश ने कहा साइड में बात करो।
2008 के पीसीएस टॉपर वैभव मिश्रा के पिता की उस समय हादसे हादसे में मौत हो गई थी, जब वह एक वर्ष के थे। सामान्य परिवार से आए वैभव को उनकी माता ने पाला-पोसा। अपनी निडर कार्यशैली की वजह से उनके तबादले भी खूब हुए। आठ साल की नौकरी में उनके 16 तबादले हो चुके हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शोध छात्र रहे वैभव पढ़ाई में भी अव्वल रहे। राजनीति शास्त्र से स्नातक और परास्नातक हैं।
लखनऊ और प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरा तोड़ने वाले सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर आ चुके हैं। लखनऊ के एयरपोर्ट निदेशक एके शर्मा ने वीआईपी हैंगर की दीवार पर चढ़ने वाले सपा कार्यकर्ताओं की वायरल हुई फोटो मुख्यालय को भेजी है। सीआईएसएफ से इस संबंध में संज्ञान लेने को कहा है। इसके अलावा सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी इस घटना का संज्ञान लेते हुए अपने स्तर से कार्रवाई शुरू कर दी है।

No comments