बीएससी के छात्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी
HTN Live
मेरठ।रोहटा थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम बीएससी के एक छात्र ने खुद को बाथरूम में बंद करके अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा घायल छात्र को सुभारती में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।
जानकारी के अनुसार सलापुर निवासी शमशेर का 22 वर्षीय पुत्र जहांगीर सुभारती विश्वविद्यालय में बीएससी का छात्र है। परिजनों के अनुसार आज शाम करीब 6 बजे जहांगीर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल लेकर बाथरूम में गया और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद बाथरूम के अंदर से गोली के धमाके की आवाज सुनकर परिजनों में हड़कंप मच गया। दरवाजा तोड़ कर देखा गया तो खून से लथपथ युवक जमीन पर पड़ा था। उसने अपनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी थी। घायल युवक के पास ही उसके पिता की पिस्टल पड़ी थी। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा घायल युवक को आनन फानन में सुभारती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। एसओ रोहटा धनवीर यादव ने बताया कि परिजन अभी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। घटना की जांच की जा रही है।

No comments