महाप्रबंधक का दौरा आज रेलवे स्टेशन परिसर चमकाने में जुटे कर्मचारी
HTN Live
करनैलगंज (गोण्डा)। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शुक्रवार को करनैलगंज स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचेंगे।
वह निरीक्षण के तहत रेलवे स्टेशन, रेलवे परिसर, प्लेटफार्म और रेलवे कॉलोनी सहित अन्य स्थानों पर व्यवस्थाओं से रूबरू होंगे। उधर, खामियों को छुपाने के लिए अधिकारी दिनभर मशक्कत करते रहे। सालों से बदहाल कॉलोनी की सूरत बदली नजर आ रही थी। जबकि जर्जर आवासों को रंगरोगन के साथ बैठने के लिए यात्री बेन्च प्लेटफार्म पर रोड़ निर्माण का कार्य किया गया।
रेलवे के महाप्रबंधक की आने की सूचना मिलते ही स्टेशन पर दौरे की तैयारियां शुरू हो गई थी। सभी कार्यालयों में जहां साफ-सफाई करके अभिलेख दुरुस्त किए जा रहे थे। वही कार्यालय में लगे सभी उपकरणों को भी साफ सफाई के साथ चमकाने का काम शुरू कर दिया गया था। शुक्रवार को रेलवे ट्रैक से गंदगी की सफाई के लिए सफाई कर्मी जुटे रहे। स्टेशन परिसर को चमकाया जाता रहा सालों से गायब स्टैंड भी बन गया है।
रिपोर्ट-रितेश गुप्ता करनैलगंज

No comments