Breaking News

कप्तान केतन चौहान के हरफनमौला खेल से यूपी बना चैम्पियन

HTN Live

निलगिरी ऊटी का दूसरा व शाहबाद हरियाणा को मिला तीसरा स्थान 
ढाई लाख की इनामी राशि पाकर नन्हें खिलाडिय़ों के खिले चेहरे


लखनऊ। गोमतीनगर के मोहम्मद शाहिद हाकी स्टेडियम पर खेली जा रही शहीद डॉ के एल गर्ग केडी सिंह बाबू सब-जूनियर अण्डर-14 बालक ऑल इण्डिया प्राइजमनी हाकी प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में मेजबान यूपी के नन्हें जादूगारों ने प्रतिद्वंद्वी निलगिरी को 7-3 गोल से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। वहीं निलगिरी को दूसरे व शाहबाद हरियाणा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। यूपी के खिलाडिय़ों ने जब ढाई लाख का नगर पुरस्कार हाथों में लिया तो इनके चेहरों पर खुशी की खास लहर दिखी। 
इससे पूर्व तीसरे स्थान के लिए शाहबाद हरियाणा और राजा करन हाकी अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में शाहबाद हरियाणा ने 8-1 गोल से मुकाबला जीत कर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
खिताबी मुकाबले के दौरान जब मेजबान यूपी और निलगिरी ऊंटी मैदान में उतरे तो खेल के शुरुआती दौर में निलगिरी के खिलाड़ी यूपी पर भारी साबित हुए। निलगिरी ने 12वें व 14वें मिनट में ताबड़तोड़ 2 गोल दागकर यूपी को 2-0 से पीछे छोड़ दिया। निलगिरी की ओर से कप्तान आरपी केविन और एस मनी कण्डन ने गोल दागे। पहले हाफ के अंतिम छड़ों में यूपी ने खेल में बदलाव किया इसके नतीजे में यूपी को सफलता मिली। यूपी की तरफ से 22वें मिनट में कप्तान केतन कुशवाहा ने मैंदानी गोल की बदौलत गोल दागकर पहले हाफ में टीम का स्कोर 1-2 पहुंचा दिया।
दूसरे हाफ में जब कप्तान केतन टीम को लेकर मैंदान में आये तो सभी खिलाडिय़ों में गजब की आक्रमकता दिखी। कप्तान केतन कुशवाहा ने दूसरे हाफ के शुरुआती दौर में ही 39वें मिनट में मैदानी गोल दागकर टीम का स्कोर 2-2 गोल की बराबरी पर पहुंचा दिया। ऐसे में मौजूद दर्शकों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से यूपी के खिलाडिय़ों का हौसला और भी बढ़ाया। यूपी की ओर से 39वें मिनट में आलोक मिश्रा ने और निलगिरी की ओर से एस मनी कण्डन ने 1-1 गोल किया तो खेल में एक बार फिर उतार चढ़ाव जनर आया। इस मौके पर यूपी और निलगिरी 3-3 गोल की बराबरी पर पहुंच गये थे। वहीं खेल के 44वें मिनट में यूपी की ओर से कप्तान केतन न एक बार फिर गोल दागकर टीम को 4-3 के स्कोर पर पहुंचाया। 46वें मिनट में यूपी को पेनॅल्टीकार्नर का मौका मिला। कप्तान केतन ने इस मौके को एक बार फिर गोल में तब्दील करते हुए टीम का स्कोर 5-3 तक पहुंचा दिया। 51वे मिनट में केतन ने मैंदानी गोल दागा तो टीम का स्कोर 6-3 हुआ। खेल के अंतिम क्षणों में यूपी की ओर से आलोक मिश्रा ने मैदानी गोल दागकर 7-3 गोल से खिताब पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को ढाई लाख, उपविजेता टीम को ढेड़ लाख और तीसरे स्थान की  टीम को एक लाख के पुरस्कार व ट्राफी से सम्मानित किया गया। 

No comments