Breaking News

गृहमंत्री जी के प्रयास से मिलेगी कैन्ट को जलनिकासी और नाली चोक से मुक्ति : महापौर*

HTN Live

आज दिनाँक 14/02/2019 को कैन्ट क्षेत्र में 170 करोड़ की लागत से पड़ रही सीवर लाईन का उद्घाटन भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महापौर संयुक्ता भाटिया एवं मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के साथ बटन दबाकर किया।



इस अवसर पर महापौर ने गृहमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए  कहा कि 90 के दशक में जब मेरे पति स्वर्गीय सतीश भाटिया जी विधायक थे तब भी इस क्षेत्र में जलभराव की भीषण समस्या थी और आज भी मैं जब इस क्षेत्र के दौरे पर जाती हूँ या लोक मंगल दिवस पर यहाँ की जनता मेरे पास समस्या लेकर आती है उसमें  जल निकासी का न होना और डीप ड्रेन पाइप में सीवर का पानी जाने से नाली चोक होने की समस्या प्रमुखता से रहती हैं। महापौर ने आगे कहा कि इस क्षेत्र की इस बहुत बड़ी समस्या का निदान मा० राजनाथ सिंह जी के आशीर्वाद से होने जा रहा है, इसके लिए मैं लखनऊ की समस्त जनता की ओर से मा० गृहमंत्री जी का हार्दिक धन्यवाद अर्पित करती हूँ। महापौर ने आगे कहा कि इस क्षेत्र से आगे इंडस्ट्रियल एरिया और अमौसी एयरपोर्ट भी पड़ता है, जिसकी भी जलनिकासी की कोई व्यवस्था नही थी लेकिन मा० गृहमंत्री जी के कारण अब यहाँ भी विकास की नई धारा का जन्म हुआ है और इस क्षेत्र का वास्तविक विकास प्रारम्भ हुआ है।  ।

इस मौके पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी के साथ महापौर संयुक्ता भाटिया, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, ब्रेजेश पाठक, सुरेश तिवारी, नानक चंद लखमानी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

No comments