कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रियंका गांधी से मुलाकात की और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग
HTN Live
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को यहां कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात की. इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग की. जिस पर उन्होंने इस मुद्दे को अगले लोकसभा चुनाव के लिये पार्टी के घोषणापत्र में शामिल करने का आश्वासन दिया.अपने प्रभार वाले लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति की समीक्षा में जुटी प्रियंका ने नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के प्रतिनिधिमण्डल से मुलाकात की.मुलाकात के बाद संगठन के अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस महासचिव को पुरानी पेंशन बहाल करने सम्बन्धी मांगों से अवगत कराते हुए कहा कि एक जनवरी 2004 को तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त करके अंशदाई पेंशन व्यवस्था लागू की थी. यह न तो कर्मचारियों के हित में है और न ही देश और सरकार के.उन्होंने बताया कि पूर्व में कर्मचारियों को उनकी आखिरी तनख्वाह का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा प्रतिमाह पेंशन के रूप में मिलता था, मगर पुरानी पेंशन व्यवस्था खत्म होने से यह आर्थिक सुरक्षा खत्म हो गयी है.

No comments