Breaking News

अच्छे संस्कारो से अपने बच्चो को समाज के लिए उपयोगी बनाये : महापौर

HTN Live



आज दिनाँक 02/02/2019 को किड्जी स्कूल की विकासनगर शाखा का वार्षिकोत्सव समारोह गोमतीनगर स्थित बौद्ध संस्थान में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।


इस मौके पर संस्था के सेंटर हेड संजय गुप्ता में महापौर को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर संस्थान के बच्चों ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना सहित कई अन्य मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोहा।


इस मौके पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि छोटे बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते है, उन्हें आप जिस संस्कार में ढालेंगे वैसे ही आकर उनका बनेगा। महापौर ने आगे अभिभावकों से कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वो अच्छे संस्कारो से अपने बच्चो को समाज के लिए उपयोगी बनाये ।

इस अवसर पर महापौर ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया के साथ आदर्श व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संजय गुप्ता, श्रीमती अमृता सिंह , नीरा मलिक सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

No comments