कार की टक्कर से दंपति की मृत्यु, मासूम सहित दो घायल
HTN Live
निगोही-बीसलपुर रोड पर कार ने स्कूटी और बाइक को मारी थी टक्कर
शाहजहांपुर। निगोही-बीसलपुर मार्ग पर एक कार ने स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनके सात वर्षीय बेटा और बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा निगोही-बीसलपुर मार्ग पर थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम गुरगवां के पास हुआ। दरअसल एक कार सवार ने रोड पर एक स्कूटी और बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार प्रवीण कुमार(35) निवासी बीसलपुर कस्बा जनपद पीलीभीत उनकी पत्नी रुचि वर्मा(30) की मौके पर हो मौत हो गई। जबकि उनके सात वर्षीय पुत्र आनंद घायल हो गया। इसी हादसे में बाइक सवार बुद्दन अली निवासी ग्राम पिपरिया उदयभानपुर, थाना निगोही भी घायल हुआ है। सूचना पाकर निगोही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के विषय मे पता किया और परिजनों को सूचना दी। घायल बच्चे और बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर किया। शवो को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया गया।

No comments