Breaking News

लोक मंगल दिवस से हुआ जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण

HTN Live

आज दिनाँक 20/2/2019 को फरवरी माह के तीसरे मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण उसके अगले दिन बुधवार को माननीय महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने लोक मंगल  दिवस पर जोन 5 एवं ज़ोन 6 में जनता से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनके त्वरित निस्तारण करवाने हेतु सक्षम अधिकारी को दिशा निर्देश दिए।

जोन 5 में लोक मंगल दिवस चंदर नगर स्थित नगर निगम के जोनल कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक आहूत किया गया।

*लोक मंगल दिवस से जनता को मिला उजियारा*
सरोजनीनगर के मोहल्ला मानस नगर निवासी कमल ने महापौर से अनुरोध किया कि बाबा जरनल स्टोर के पास एक लाइट लगा दीजिए, जिसपर महापौर ने तत्काल मार्गप्रकाश अभियंता को एक लाइट उक्त स्थल पर लगाने के निर्देश दिये।

अलीनगर सुनहरा निवासी राजेश श्रीवास्तव ने क्षेत्र में मार्गप्रकाश की व्यवस्था के लिए अनुरोध किया जिसपर महापौर ने मार्गप्रकाश अभियंता से उनके क्षेत्र का निरीक्षण कर लाइट लगाने के लिए निर्देश दिए।


*महापौर के आदेश बाद हुई सफाई*
अवध विहार कॉलोनी निवासियों ने महापौर से अनुरोध किया कि उनके क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नही होती है जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को निर्देशित कर तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाई।

महापौर संग नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी, जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी, नगर अभियंता एस० के० सिंह समेत  अन्य अधिकारी, पार्षद एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जोन 6 में लोक मंगल दिवस नैपियर रोड कॉलोनी, ठाकुरगंज स्थित जोनल कार्यालय में आहूत किया गया।

*महापौर के आदेश के बाद होगी सीवर सफाई*
बालागंज निवासी राजेश ने महापौर से शिकायत की कि मोहल्ले के सीवर चोक हो गया है, जिससे गंदा पानी सड़क पर भर गया है, जिसपर महापौर ने अभियंता जलकल को उक्त स्थल पर तत्काल सफाई करवाने के लिए निर्देशित कर सफाई सुनिश्चित करवाई।

हुसैनगंज निवासी मोहम्मद शरीफ ने महापौर घर के नाम संसोधन का अनुरोध किया जिसपर महापौर ने तत्काल जोनल अधिकारी को निर्देशित कर कार्यवाही करवाई।

जोन 5 और 6 में कुल 49 शिकायतें रजिस्ट्रीकृत की गयी जिसमे कर निर्धारण की 12, जलकल विभाग की 10,अभियन्त्रण की 06 , अतिक्रमण की 02, मार्गप्रकाश की 11, नामांतरण की 03, स्वास्थ्य विभाग की 04 एवं इको ग्रीन की 01 शिकायत दर्ज की गयी।

महापौर संयुक्ता भाटिया संग नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा, पार्षद राज कुमार सिंह राजा, मोनू कन्नौजिया, जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट समेत संबंधित जोन के जोनल अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments