Breaking News

जहरीली शराब कांड में कांग्रेस ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांगा इस्तीफा

HTN Live

 रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️
उत्तर प्रदेश। बजट सत्र में आज 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के तुरंत बाद ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया. सदन में कांग्रेश विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने नियम 311 के तहत ज़हरीली शराब के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरने की कोशिश की. इस हंगामे के बीच विपक्षी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. जहरीली शराब कांड में जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार ने इस पूरी घटना का संज्ञान लिया है और मामले में कठोर कार्रवाई की जा रही है. लापरवाह अधिकारियों को निलंबित किया गया है, इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है. सरकार के जवाब से संतुष्ट न होने पर कांग्रेस के सदस्यों ने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हुए सीएम योगी के इस्तीफे की मांग भी की है.हंगामे के चलते फिलहाल सदन की कार्यवाही 12:20 तक स्थगित कर दी गई है. आज विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सीएम योगी भी शामिल होंगे और दोपहर तीन बजे सीएम अपना वक्तव्य देंगे, इस दौरान सीएम योगी विपक्ष के लगाए गए गन्ना किसानों के भुगतान आदि के सवालों पर भी जवाब दे सकते हैं।

No comments