Breaking News

पुलवामा की घटना ह्रदय विदारक व निंदनीय सरकार को अब निर्णायक कदम उठाने चाहिए--------शालिनी श्रीवास्तव

HTN Live

रविवार को शहीदों के याद में विभिन्न जगहों पर श्रधान्जली दी गई |इस दौरान लोगों की आँखों में गम और गुस्सा दिखाई दिया|इस दौरान हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान व लखनऊ रेडियो टैक्सी चालक संघ ने हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की| इस दौरान पाकिस्तान के विरुद्ध नारेबाजी हुई|

शहीदों को श्रद्धांजली देते हुए हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के सह संस्थापक सहर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि जवानों पर किया हमला निंदनीय हैं| उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द पकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाना चाहिए और इससे भी देश के अन्दर बैठे उन गद्दारों को जो हिन्दुस्तान में रहते हुए भी पकिस्तान की तरफदारी करते है और देश के खिलाफ जहर उगलते है उन्हें उन्हें देशद्रोह में मौत की सजा देनी चाहिए|

संस्थान की संस्थापक सदस्या शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि पुलवामा की घटना ह्रदय विदारक व निंदनीय सरकार को अब निर्णायक कदम उठाने चाहिए जो न कि फौरी तौर पर आतंकवाद को ख़त्म करने में मददगार हो बल्कि उन कारणों को भी जड़ से ख़त्म कर दे जिनके चलते आतंकवाद देश में बढ़ रहा हैं|अगर सरकार ऐसे कोई ठोस कदम नहीं उठाती हैं तो हमें आतंकवाद से मुक्ति नहीं मिल सकती और आये दिन हमें ऐसी घटनायें देखने को मिलती रहेंगी |
इस अवसर पर हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान के संस्थापक अजीत सिंह, सचिव ज्ञानेश पाल, आई टी सेल अध्यक्ष हर्षित श्रीवास्तव, महमूद आलम शाह, छात्र सभा अध्यक्ष रातेन्द्र सिंह लखनऊ रेडियो चालक संघ आलोक सिंह, अशोक, अतुल द्विवेदी, सुमित मिश्र, जीतेन्द्र त्रिवेदी, सुबोध निगम, प्रदीप सिंह, सुरेन्द्र सिंह, देवन्द्र सिंह, आशीष उपाध्याय आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहें |

No comments