Breaking News

राष्ट्रीय छात्र परिषद ने एसएस कॉलेज में दिया 5 सूत्रीय ज्ञापन

HTN Live

*कॉलेज में आईडी कार्ड चेक न करना दिलाता है बाहरी तत्वों को बढ़ावा*
शाहजहाँपुर।राष्ट्रीय छात्र परिषद के जिला कार्य अध्यक्ष राजन मिश्रा के नेतृत्व में  एसएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य श्री अवनीश मिश्रा को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा सौपा गया।
आरसीपी ने मांग की है कि महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा अवैध रूप से कोचिंग चलाना तुरंत बंद करवाना चाहये और शिक्षक अवैध कोचिंग पढ़ते है उनपर कार्यवाही करनी चाहये। इसके साथ ही प्रैक्टिकल के नाम पर छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली होती है वो भी बंद होना चाहये।
और महाविद्यालय में परिचय पत्र चेक ना होना बाहरी तत्वों को बढ़ावा देना है इसलिए बिना परिचय पत्र चेक किसी को कॉलेज में प्रवेश नही करने देना चाहये।
वही एफिडेविट के नाम पर शिक्षकों द्वारा अवैध वसूली भी पूरी तरह से बंद करना होगी और इसके पूर्व में छात्राओं की सुरक्षा के ज्ञापन पर कोई कार्रवाई ना होना भी एक बिंदु रहा।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जितिन तिवारी ने कहा कि छात्रों का शोषण किसी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ने के लिए छात्र परिषद सदैव तैयार है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा, ज़िला उपाध्यक्ष विवेक भारती,  अभिषेक , संजय सिंह अंकित ठाकुर लोकेश मोहित आदेश अभिषेक बाली अभिनव तिवारी राजन सिंह राम जी अभिजीत  मनु ,देवांश,अभय  राजा सिंह, नितिन, सचिन,  जितिन शर्मा आदि सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

No comments