Breaking News

शिया कालेज में महात्मा गांधी कल और आज विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 21 व‌ 22 को

HTN Live



लखनऊ। शिया पीजी कॉलेज के इतिहास एवं एशियन कल्चर विभाग द्वारा  21 एवं 22 फरवरी को दो दिवसीय महात्मा गांधी कल और आज विषयक राष्ट्रीय  संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि  बिहार के राज्यपाल  महामहिम  श्री  लालजी टंडन जी होंगे। संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉक्टर अमित कुमार राय ने बतायाा कि संगोष्ठी  में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रख्यात गांधीवादी प्रोफ़ेसर सुंदरलाल बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करेंगे। उद्घााटन सत्र की अध्यक्षता बोर्ड आफ ट्रस्टीज के अध्यक्ष प्रोफेसर अजीज हैदर करेंगे। इसके साथ ही प्रोफेसर अजीजुद्दीन प्रोफेसर असगर वजाहत एवं प्रोफेसर रविंद्र कुमार को विशेष व्याख्याान के लिये आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर सरताज सबर रिजवी, निदेशक डॉ सरवत फातिमा, सचिव डॉ मुनेंद्र  सिंह संगोष्ठी को सफल बनाने के लिए लगे हुए हैं।

No comments