संघर्षपूर्ण मुकाबले में मिलानी ने कुमायुं क्लब को 1-0 से हराया
HTN Live
लखनऊ। लामार्टिनयर कालेज के पोलो मैंदान पर रविवार से शुरु सेकेण्ड ग्रेस लॉगर हेड्स फुटबॉल लीग का पहला मुकाबला प्राइड क्लब और नेशनल क्लब के बीच
0-0 के स्कोर पर ड्रा हो गया। वहीं दूसरे मुकाबले में मिलानी क्लब ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में कुमांयू क्लब को 1-0 गोल से हरा दिया।
इससे पूर्व फुटबॉल लीग का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेन्द्र यादव ने किया।
उद्घाटन मुकाबले में पहला मैच प्राइड क्लब और नेशनल क्लब के बीच हुआ। बेहद रोमांचक व संघर्षपूर्ण मुकाबले में दोनों ओर से उम्दा खेल का प्रदर्शन किया गया। खेल के पूरे 70 मिनट तक दोनों ओर से स्कोर गोलहीन रहा। ऐसे में मुकाबला ड्रा हो गया।
दूसरा मुकाबला मिलानी क्लब और कुमांयू क्लब के बीच खेला गया। दोनों के बीच हुए मुकाबले में पहला हाफ गोलहीन रहा। दूसरे हाफ में दोनों टीमें मेंदान में नयी रणनीति के साथ उतरी। शुरु में दोनों ओर से कई बार गोल दागने के प्रयास किये गये, मगर गोलकीपर की उम्दा भुमिका के चलते गेंद गोलपोस्ट से बाहर ही रही। मगर खेल के 45वें मिनट में मिलानी क्लब की ओर से रोहित ने साथी के पास पर मैंदानी गोल दागकर टीम का स्कोर 1-0 कर दिया जो कि अंत तक कायम रहा। ऐसे में मिलानी क्लब ने संघर्षपूर्ण मुकाबला अपनी झोली में डाल लिया।
No comments