एलडीए ने छह अवैध निर्माण किये सील
HTN Live
लखनऊ। एलडीए का अवैध निर्माणों के विरुद्घ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। यह कार्रवाई अवैध निर्माण करने वाले लोगों के अलावा स्वीकृत मानचित्र से अलग भवन निर्मा कराने वाले लोगों पर की जा रही है। शनिवार को कार्रवाई के दौरान एलडीए ने राजधानी के अलग-अलग छह स्थानों पर अवैध निर्माणों को सील करने की कार्रवाई की।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रभु एन सिंह के निर्देशों के तहत शहर में हुए अवैध निर्माणों तथा स्वीकृत मानचित्रों के विरुद्ध निर्मित किये जा रहे निर्माणों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई प्रभारी अभियन्ता प्रवर्तन जोन-5 के नवनीत कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुई। एलडीए ने पीएल चन्द्रा द्वारा खुशी ज्वैलर्स के बगल में 60 फिटा रोड, जानकीपुरम में सील की कार्रवाई की जो कि वाद संख्या 14/2018 है। दूसरी कार्रवाई अखिल श्रीवास्तव के भवन की हुई। अखिल श्रीवास्तव व अन्य द्वारा नन्दनी बिहार आवासीय योजना तिवारीपुर, नहर रोड, जानकीपुरम में भवन का निर्माण कराया जा रहा था। इस पर सील की कार्रवाई की गयी। जिसका वाद संख्या 93/2018 है।
वहीं जावेद अख्तर, अमीर आलम, खुर्शीद अहमद, सलमानुरहमान, मिर्जा हाफिज व अन्य द्वारा भूखण्ड संख्या 8, शेखापुर, अलीगंज में भी अवैध निर्माण सील किया गया। जिसका वाद संख्या 402/2018 है।
इसके अलावा गोकरण व अन्य द्वारा सनातन नगर, हरिहर नगर रोड चिनहट में सील की कार्रवाई की गयी। जिसका वाद संख्या 600/2018 है।
एलडीए ने ध्रुव कुमार द्वारा सनातन नगर, हरिहर नगर रोड, थाना चिनहट में अवैध निर्माण किये जाने के दौरान सील की कार्रवाई की। जिसका वाद संख्या 599/2018 है।
एलडीए ने अंतिम कार्रवाई चंचल व अन्य लोगों पर की। चंचल व अन्य द्वारा हिम सिटी पार्ट-3, तिवारीगंज, चिनहट में अवैध निर्माण करा रहे थे। जिसका वाद संख्या 715/2018 है। एलडीए ने कार्रवाई के दौरान इस भवन को भी सील कर दिया। बताते चले कि एलडीए ने ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा-27(1), 28(1) के तहत की है। सील किये गये सभी भवन सम्बन्धित क्षेत्र के थानान्तर्गत पुलिस अभिरक्षा में दें दिया गया। प्रभारी अभियन्ता प्रवर्तन जोन-5 के नवनीत कुमार शर्मा ने बताया कि एलडीए ने कई बार अवैध निर्माण कराने वाले लोगों को चेताया और रोकने का प्रयास भी किया। इसके बावजूद निर्माण नहीं रोका गया। ऐसे में एलडीए के उपाध्यक्ष के निर्देश पर सील करने की कार्रवाई की।


No comments