गणतंत्र दिवस पर वीडियो ने सिखाया कर्मचारियों को अनुशासन का पाठ
HTN Live
हिंदू धर्म के विषय में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए वीडियो अबू बकर खान प्रतिदिन करते हैं रामचरितमानस का अध्ययन
संजू संजयगंज (अयोध्या) सोहावल ब्लाक परिसर मे झंडारोहण कर सलामी देते हुए ब्लॉक प्रमुख फिरदोस खान ने देशवासियों को गणतंत्र की शुभकामनाएं दी। वहीं वीडियो अबूबकर खान ने झंडे को सलामी देते हुए उपस्थित मातहत कर्मचारियों को काम के प्रति लगन निष्ठा इमानदारी एवं अनुशासन को लेकर पाठ पढ़ाया।
श्री खान ने कहा कि हमारे देश के जवानों ने अपनी जान गवां कर यह आजादी हासिल कर हम लोगों को आजाद कराया है। हमको यह बात नहीं भूलना चाहिए। देश के प्रति इमानदारी निष्ठा और अनुशासन में रहकर काम करते हुए देश के प्रति समर्पण की भावना दिखानी चाहिए। जिससे हमारा देश पूरे विश्व में मजबूती से उभर सकें। आगे बोलते हुए कहा कि ब्लॉक परिसर में किसी भी कार्यक्रम में कई ग्राम पंचायत अधिकारी तथा अन्य कई कर्मचारी मीटिंगों में वा ड्यूटी में लेटलतीफी करते हैं। किसी काम को बताया जाता है तो उसको समय पर ना पूरा करते हैं और ना ही समय पर जवाब देते हैं यह बात ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री पोर्टल की शिकायतों का समय पर ना निस्तारण करना जन सूचना का सही समय पर जवाब ना देना जनता में अविश्वास की भावना पैदा कर रहा है ।जिसमें हम सभी को सुधार करने की जरूरत है। सभी जाति धर्म को सामान देखते हुए हमें सभी धर्म के धार्मिक ग्रंथों का भी अध्ययन करना चाहिए। जिससे सभी जाति धर्म के लोगों की हम भावनाओं को समझ सके। जिसके लिए मैं मुसलमान होते हुए भी हिंदू धर्म की धार्मिक पुस्तक महाकवि तुलसीदास जी द्वारा रचित रामचरितमानस का प्रतिदिन अध्ययन करता हूं। जिससे हिंदू धर्म के विषय में ज्यादा से ज्यादा जानकारियां हासिल कर सकूं और उस पर अमल कर सकूं। इससे प्रेरणा लेते हुए आप सभी को भी अन्य धर्मों की धार्मिक ग्रंथों की उनके त्योहारों की इज्जत करनी चाहिए। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी नरेश शुक्ला आशीष तिवारी गुंजन पांडे पंकज मिश्रा शिव कुमार चौबे घनश्याम वर्मा महानुभाव मिश्रा आदेश चौधरी सुरेश कुमार उमेश कुमार वैभव पांडे नायब तहसीलदार पैगाम हैदर सुड्डू मिश्रा अशोक पासी शोएब खान सत्यनाम सिंह राम भगवान मनोज वर्मा आमिर जाफरी रोहाणी खान बबलू मिर्जा जावेद खान ज्ञानेंद्र जयसवाल अर्जुन कुमार विजय कुमार लालता प्रसाद घनश्याम श्रीप्रकाश आमिर उर्फ चुनने मेराज खान राकेश यादव राजकिशोर यादव अजय रावत डॉ सुरेश कुमार राधेश्याम आदि मौजूद रहे।

No comments