Breaking News

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण किया एवं मेधावी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए

HTN Live

लोनी। भारतीय जनता पार्टी की लोनी नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती रंजीता धामा एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमान मनोज धामा जी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण किया एवं मेधावी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए।
सर्वप्रथम सलवान पब्लिक स्कूल ट्रोनिका सिटी में ध्वजारोहण किया एवं ज्योति प्रज्जवलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।


इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर श्रीमती रंजीता धामा जी को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत डॉन पब्लिक स्कूल खन्ना नगर में ध्वजारोहण करते हुए मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। तदुपरांत अनामिका पब्लिक स्कूल विकास कुंज में आरडब्ल्यूए के द्वारा गणत्ंत्र दिवस के आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया तथा ध्वजारोहण करते हुये राष्ट्रगीत का गान सभी के साथ किया।
 इस अवसर पर स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए श्रीमती रंजीता धामा जी ने कहा कि आप सभी बच्चे हमारे आने वाले भविष्य के चमकते हुये सितारे है जिनका प्रकाश भविष्य मे चारों ओर फैलेगा और जिस प्रकार से आप लोग सभी परीक्षाओं एवं प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त कर रहे हैं जो कि बेहद ही खुशी की बात है इस अवसर पर आए हुए सभी अभिभावकों का भी अभिनंदन करते हुए श्रीमती रंजीता धामा जी ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद एवं सहयोग से ही यह बच्चे इतना अच्छा कार्य कर रहे हैं आप सभी को ध्यान रखना है कि यह बच्चे किसी भी तरह से अपनी उज्जवल भविष्य की राह से ना भटके एवं सभी को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए रंजीता धामा जी ने पुरस्कार वितरित किए ।
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सोसायटी विकास कुंज के प्रथम कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्री मनोज धामा जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आरडब्ल्यूए के गठन पर सभी क्षेत्रोंवासियों को बधाई देते हुये कहा कि हम सभी को अपने क्षेत्र के विकास के लिये सभी को साथ लेकर सहयोगी रवैेये के साथ विकास की दिशा मे प्रयास करने है तथा अनुकूल परिणाम प्राप्त हो इसके लिये समय समय पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के साथ संवाद बनाये रखना है जिससे कि विकास कार्य लगातार चलते रहे ।
इस अवसर पर सालवान विद्यालय की प्रिंसिपल, छोटू बालियान , धर्मेंद्र त्यागी , राजेश सोम, रामभूल शर्मा ,सभासद बबलू शर्मा , सभासद रूपेन्द्र चौधरी, मनीष त्यागी ,राहुल त्यागी ,अजय त्यागी ,हरिशंकर प्रजापति, राम प्रकाश गुप्ता, लालाराम प्रतिभा सहरावत, सुमन त्यागी, रजनी सिंह, नीता शर्मा, सुमनलता सहित सैकड़ों की संख्या मे लोग एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।


जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments