Breaking News

शाहगंज में वेस्टर्न यूनियन संचालक से दिनदहाड़े साढ़े सात लाख की लूट

                               HTN Live



*घटना से क्षेत्र में दहशत*
*एसपी सिटी ने किया घटनास्थल निरीक्षण*

शाहगंज(जौनपुर) अभी क्षेत्र में आये दिन चोरियों से पुलिस हलाकान थी ही की गुरुवार की सुबह दिनदहाड़े लूट की घटना से पुलिस की सक्रियता पर सवालिया निशान लगा दिया।
बताया जाता है नगर के मुहल्ला इराकियाना निवासी 26 वर्षयी अरशद अंसारी पुत्र समसुद्दीन खेतासराय में वेस्टर्न यूनियन चलाता है।जिससे उसका बैंक बराबर आना जाना रहता है।गुरुवार की सुबह अरशद अपने एक साथी के साथ बाइक पर पंजाब नेशनल बैंक के स्थानीय शाखा से रुपये निकाल कर अपने दुकान खेतासराय जा रहा था अभी वह नगर से थोड़ा दूर ही इमरानगंज अनवारनगर के पास ही पहुंचा था की पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उक्त युवक के बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और असलहे से आतंकित कर युवक के बाइक में लटकाए रुपये से भरा झोला लूट कर फरार हो गए।भुक्तभोगी के अनुसार झोले में साढ़े सात लाख रुपये थे।
डरा सहमा भुक्तभोगी ने मामले की सूचना पुलिस को दी ।
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में दहशत फैल गयी।
आनन फानन में एसपी सिटी डॉक्टर अनिल कुमार पांडेय भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया और स्थानीय लोगो से पूछताछ की मगर कोई बदमाशो का कोई सुराग नही लग सका।
घटनास्थल के मुआयना के बाद एसपी सिटी पंजाब नेशनल बैंक भी पहुंचे जहां उन्होंने बैंक के प्रबंधक से जरूरी पूछताछ और जानकारी ली ।


पत्रकारों ने जब इस घटना के बारे में एसपी सिटी से पूछा तो उन्होंने कहा की सारे तथ्यों की जांच की जारही है । बदमाशो की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गयी है जल्द ही बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे ।

No comments