Breaking News

स्वच्छ्ता सर्वेक्षण में जी जान से जुटे सभी पार्षद: महापौर संयुक्ता भाटिया

                                HTN Live



आज दिनाँक 10/01/2019 को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 4 जनवरी से 31 जनवरी तक चल रहे स्वच्छ्ता सर्वेक्षण के सन्दर्भ में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम के पार्षदों, अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।

*इस अवसर पर महापौर ने स्वच्छ्ता जागरूकता रथों को भी हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।*

इस मौके पर महापौर ने कहा कि एक साल तक हमने तैयारियां की है और अब परीक्षा का समय चल रहा है, और हमारे लखनऊ को इस परीक्षा में अव्वल आना है,
महापौ ने सभी पार्षदो से कहा कि आप सब अधिकारियों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें, अधिकारी भी जहाँ आवश्यक हो वहाँ पार्षदों का सहयोग ले, महापौर ने स्पष्ट किया जितने ज्यादा लोग स्वच्छ्ता सर्वेक्षण के लिए दिन रात एक करके कार्य करेंगे परिणाम उतने ही बेहतर होंगे। आगे महापौर ने पार्षदो को आवाहन किया कि छेत्र में सभा करके जनता के स्मार्ट फ़ोन में स्वच्छ्ता एप डाउनलोड करवाये, साथ ही सर्वेक्षण में पूछे जाने वाले सात सवालों के उत्तर भी दिलवाए। जिससे लखनऊ स्वच्छ्ता सर्वेक्षण-2019 में प्रथम स्थान पर आए ।

इस अवसर पर महापौर संग नगर आयुक्त इन्द्रमणि त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त अनिल मिश्रा के साथ नगर निगम के पार्षद एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें।

No comments