Breaking News

जीआरपी सिटी लखनऊ द्वारा पीड़ित व्यक्ति को उपचार हेतु अस्पताल में दाखिल कराया

HTN Live


दिनांक 18/19-01-19 को रात्रि में ट्रेन लखनऊ छपरा एक्सप्रेस में एक व्यक्ति के अस्वस्थ होने तथा मुंह से खून निकलने की सूचना पर मुझ si जन्मेदय सिंह द्वारा  रेलवे स्टेशन बादशाहनगर में ड्यूटी में मौजूद जीआरपी सिटी के कांस्टेबल आशुतोष पाण्डेय, शारदा प्रसाद उपाध्याय से अटेंड कराया गया। यात्री से नाम पता पूछा गया तो यात्री ने अपना नाम राजनाथ यादव निवासी अजीजाबाद थाना जहानागंज, आजमगढ़ का बताए। पूछताछ में बताएं कि मैं ब्लड कैंसर से पीड़ित हूं लगभग 4 माह से मेरा इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में चल रहा है आज मैं दवाई लेने आए थे ।

दवाई लेकर वापस आजमगढ़ जा रहे थे कि मुझे तकलीफ होने लगी। यात्री द्वारा बताए गए नंबर पर उनके परिजनों को सूचना दी गई तथा रेलवे स्टेशन बादशाह नगर मैं स्टेशन मास्टर व आरपीएफ के सहयोग से रेलवे के डॉक्टर को बुलावाया गया। डॉक्टर के आने पर चेकअप व प्राथमिक उपचार किया व मरीज को राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया इस पर एंबुलेंस बुलाकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने केजीएमयू अस्पताल रेफर किया वहां पर इलाज कराया गया तत्पश्चात वहां से रेफर के बाद जिला अस्पताल बलरामपुर में भर्ती कराया गया। आज दिनांक 19 -01-19 को यात्री के पुत्र अभिषेक यादव  व परिजन के आने पर यात्री को सही हालत में बाद पूछताछ सुपुर्द किया गया। जीआरपी/RPF के इस कार्य की यात्रियो एवं परिवारीजन द्वारा भूरि भूरि प्रसंशा की गयी।

जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments