नारी शिक्षा निकेतन स्नाकोत्तर महाविद्यालय का 56वां वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
HTN Live
आज दिनाँक 19/01/2019 को बलरामपुर अस्पताल समीप स्थित नारी नाट्य कला केन्द्र में नारी शिक्षा निकेतन स्नाकोत्तर महाविद्यालय का 56वां वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि माननीय महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक एवं महासचिव डॉ० अनिल कुमार अग्रवाल ने महापौर को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। गरिमा मौर्य और अंजलि गुप्ता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
छात्राओं द्वारा देश गीत व स्वच्छ्ता पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसका निर्देशन शोभा त्रिपाठी ने किया।
प्राचार्या डॉ वंदना उप्रेती ने वर्ष 2018-19 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर महाविद्यालय की शिक्षिकाओं तथा एन०सी०सी०, एन०एस०एस० एवं विभागीय उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महापौर ने महाविद्यालय की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया जिसमें बी०ए० तृतीय की आकांक्षा चौहान, बी०एस०सी० तृतीय की प्रतिमा गुप्ता एवं बी०कॉम० तृतीय वर्ष की प्रतिभा शुक्ला को स्वर्गीय मोना चन्द्रावती पुरुस्कार प्रदान किये गए।
महापौर ने अपने उद्बोधन में छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में अगर हम लक्ष्य के प्रति निष्ठावान एवं संकल्पित हैं, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। महापौर ने कहा जीवन में असफलता ही सफलता का मार्ग प्रशस्त्र करती है। उन्होंने कि आज छात्राओं को गार्गी, अपाला, जीजाबाई, रानी लक्ष्मीबाई, पन्ना धाय से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। आधुनिक भारत में कल्पना चावला, अवनी चतुर्वेदी, शुभांगी स्वरूप, इंदिरा नुई, अरुणिमा सिन्हा हमें नये आयामों में महिलाओं हेतु नई दिशा प्रदान करती है। महापौर ने छात्राओं से स्वच्छ्ता एप डाऊनलोड कर लखनऊ को नंबर एक बनाने की भी अपील की।
इस अवसर पर महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ विभा अग्निहोत्री समेत अन्य शिक्षिकाएं, छात्रायें एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

No comments