Breaking News

दो पक्षों में रास्ते के मामले को लेकर हुए विवाद

HTN Live

बीकापुर । अयोध्या
 दो पक्षों में रास्ते के मामले को लेकर हुए विवाद को जानकारी होने पर शुक्रवार सुबह विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है । जिसमें चौकी इंचार्ज तथा एक सिपाही जख्मी हो गया। मामला बीकापुर तहसील क्षेत्र के  इनायत नगर थाना अंतर्गत  शाहगंज बाजार का है। जानकारी होने पर इनायत नगर थाना की पुलिस, बीकापुर कोतवाली  सहित अन्य कई थानों की पुलिस के अलावा पुलिस क्षेत्राधिकारी बीकापुर अरविंद चौरसिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर  रुचि गुप्ता  ने पहुंचकर  मामला शांत कराया और  स्थित संभाला । मिली जानकारी के अनुसार शाहगंज बाजार की हैड्रिल गली निवासी रामजी सोनी औऱ रघुनाथ गौड़ के बीच महीनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था । शुक्रवार सुबह एक पक्ष के रामजी ने पुलिस से शिकायत की। चौकी प्रभारी सुशील त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। रघुनाथ के पक्ष ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई काआरोप लगाते हुए विरोध जताया।जिससे विवाद शुरू हो गया । बीच बचाव कर रहे शाहगंज प्रभारी सुशील त्रिपाठी और सिपाही यदुवीर यादव को भी चोटें आई। दारोगा की मोटरसाइकिल की चाबी  एक महिला ने निकाल ली।पुलिस चौकी प्रभारी ने भागकर जान बचाई । पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर रुचि गुप्ता ने बताया कि इस मामले मे बलवा ,मारपीट , गाली गलौज, धमकी, लूट आदि धाराओं से संबंधित दो मुकदमे लिखे गए हैं। पहला मुकदमा एक पक्ष के  अजय सोनी की तहरीर पर दूसरा मुकदमा  शाहगंज पुलिस चौकी प्रभारी  सुशील त्रिपाठी की तहरीर पर दर्ज हुआ है । अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

जे पी दिवेदी
उप सपादंक
HTN  लाइव न्यूज़

No comments