Breaking News

भाजपा संचालन समिति संवारेगी भाजपा का सियासी चेहरा

HTN Live



समिति में सीएम योगी व एक केन्द्रीय मंत्री सहित सूबे के 17 वजीर शामिल
कलराज मिश्र, एलके बाजपेयी को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते मिला तवज्जो
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी की जम्बो टीम सपा व बसपा के गठबंधन से निपटेगी। चुनाव संचालन समिति में कई ऐसे चेहरे हैं जिन्हे जातीय संतुलन साधने में महारथ हासिल है। सामाजिक समीकरणों के जरिये चुनावी समर साधने में जुटी भाजपा ने समिति के गठन में भी अगड़े, पिछड़े और दलित समीकरणों को जोड़कर आगे चलने की राह तैयार कर रखी है। पार्टी में रहते हुये भी हाशिये पर चले रहे कई ऐसे चेहरे रणनीति में अहम किरदार निभाते नजर आयेंगे। इसके लिए तैयारी शुरू हो गयी है।
समिति में संयोजक और प्रभारी से लेकर अन्य कार्यों के लिए 19 समूह बनाये गये हैं। पार्टी ने प्रदेश में पहले से ही लोकसभा चुनाव संचालन के लिए हर लोकसभा क्षेत्र में संचालन समिति, संयोजक, प्रभारी और मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति कर रखी है। अलग-अलग कार्यों के लिए बने 19 समूह भी पहले से ही चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 35 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव संचालन समिति में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय और प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल को भी शामिल हैं। टीम में उन पुराने चेहरों को भी जिम्मेदारीजो जातीय संतुलन साधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इनके अलावा यूपी भाजपा के कुछ पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी इस मुहिम की कड़ी बनाया गया है। प्रदेश के सभी महामंत्रियों और उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को भी समिति में जगह दी गयी है। 
 समिति में देवरिया के सांसद व मंत्री कलराज मिश्र, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी  निरंजन ज्योति, वन मंत्री दारा सिंह चौहान, पशुधन मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह  बघेल, ग्रामीण विकास मंत्री डॉ.महेंद्र सिंह, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव  सिंह, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, अशोक कटारिया, सलिल  विश्नोई, पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, नीलिमा कटियार, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत  शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी  वर्मा, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी, कानून मंत्री बृजेश पाठक, स्टांप पंजीयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और महिला कल्याण मंत्री प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी का भी नाम शामिल हैं। 

No comments