Breaking News

बिहार में भी‌ कांग्रेस को साथी नहीं मिल रहा है

HTN Live

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बिहार के महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस बिहार में 15 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही है. कांग्रेस संकेत दे रही है कि वह 12 से कम सीटों के लिए समझौता नहीं करेगी. वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) छोटी-छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, राजद 'वैकल्पिक योजना' पर काम कर रही है, ताकि अगर कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होता है तो वो छोटी पार्टियों के साथ चुनाव मैदान में उतर सके. जिससे बीजेपी को बिहार में पटखनी दे सके.

No comments