गोंडा- तुषा ने रोशन किया गोण्डा का नाम, बिग गंगा टीवी के लिटिल चैम्प की बनी प्रथम उप विजेता
HTN Live
गोंडा ।
बिग गंगा टीवी चैनल के रियलिटी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प की कड़ी प्रतिस्पर्धा में जिले की बिटिया रॉकस्टार तुषा बंकू ने प्रथम उप विजेता होने का गौरव हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। तुषा के इस उपलब्धि पर मंडल के अनेक संगीत प्रेमियों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों ने शुभकामनाएं दी हैं। तुषा की इस उपलब्धि पर संस्थान की तरफ से ट्रॉफी के साथ ही ₹1,50,000 का पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के सुपरस्टार रवि किशन, भोजपुरी गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ, भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे, मधु शर्मा व अंजना सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तुषार को लाइव शो के दौरान सम्मानित किया गया। सभी फिल्मी हस्तियों ने तुषा बंकू के प्रतिभा की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बिटिया आगे चलकर देश का नाम रोशन करेगी। सुपरस्टार रवि किशन व निरहुआ ने तुषा को अपनी आने वाली फिल्मों में अभिनय और प्ले बैक सिंगिंग के लिए भी आमंत्रित किया। तुषा ने बताया कि मैंने यह मुकाम अपनी मां नमिता बंकू और पिता ब्रम्ह प्रकाश बंकू के निर्देशन में हासिल किया है। ज्ञात हो कि नमिता बंकू भी जिले की प्रसिद्ध गायिका हैं और पहली बार गोण्डा गौरव गीत का गायन इनके द्वारा ही किया गया था। तुषा के इस उपलब्धि पर जिले के संगीत प्रेमियों ने खुशी का इजहार करते हुए उसे बधाई दिया है तथा कई संगीत संस्थानों में इस अवसर पर मिष्ठान वितरण करते हुए खुशी का इजहार किया गया।तुषा को बधाई देने वालों में पुलिस क्षेत्राधिकारी जटा शंकर सिंह, सपा नेता सूरज सिंह, बेटी बचाओ अभियान की संयोजक सोनी सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव रस्तोगी, साहित्यकार एसपी मिश्र, डॉ सूर्य पाल सिंह, शिवाकांत मिश्र विद्रोही, डॉ अनीता मिश्रा, संदीप मल्होत्रा, मुकेश सिंह, मुन्ना सहारा, राजेश मिश्रा एडवोकेट, प्रतिभा त्रिपाठी, आरती सिन्हा, सुजैन दत्ता, पादरी अखिलेश सिंह आदि शामिल हैं।

No comments