Breaking News

नवजात बच्ची के गड्ढे में मिलने का मामले में बच्ची के मां बाप सहित तांत्रिक गिरिफतार

HTN Live


तांत्रिक के कहने पर बच्ची की माँ ने जिंदा दफनाया था
एक छुटभैया नेता डेढ़ लाख में तांत्रिक मुल्ला जी को छुड़ाने की जुगाड़ कर रहा
जलालाबाद।तीन दिन पहले पुरैना गॉव में एक नवजात बच्ची को उसकी माँ ने एक तांत्रिक के कहने पर जिंदा गढ्ढे में दफन कर दिया था।लेकिन ग्रामीणों की जानकारी के आने के बाद स्थानीय पत्रकार द्वारा बच्ची को बचा लिया गया था।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने बच्ची की मां बाप तथा दफनाने की सलाह देने बाले तांत्रिक को भी हिरासत में लिया है।
 ग्रामीणों ने बताया कि जमुनिया निवासी मुल्लाजी अबरार तंत्र मंत्र के द्वारा भूत भगाने का काम करते है।बच्ची की मां बीमार रहती थी बीमारी की हालत में ही इस बच्ची का जन्म हुआ बच्ची बहुत कमजोर थी ।तांत्रिक मुल्ला जी ने सलाह दी कि बच्ची को जिंदा दफना कर अगले दिन निकालना इससे भूत प्रेत भाग जाएंगे और बीमारी सही हो जाएगी।
अंधविश्वास में अंधी माँ ने उसे दफन करने की ठान ली और उस बच्ची को लेकर गाँव से बाहर दफनाने के लिए पहुंची ग्रामीणों के आ जाने के बाद वह बच्ची को छोड़कर भाग निकली। जिसे पुरैना गॉव निवासी पत्रकार  धर्मेन्द्र शर्मा ने बच्ची को सीएचसी पहुचाने के बाद पुलिस को सुचना दी थी जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी जांच में उस बच्ची के माँ बाप का पता लगने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था।

No comments