घर मे घुसकर एकतरफा प्रेम में युवती की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
HTN Live
इंदौर। पुलिस ने इंदौरके लसूड़िया थाना क्षेत्र में घर मे घुसकर एकतरफा प्रेम में युवती की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी का नाम निखिल पिता नारायण सोलंकी 26 साल निवासी देव नगर कॉलोनी हैं। ASP शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि गत बुधवार शाम को बजे स्कीम नंबर 78 में दीपिका उर्फ काजल उम्र 26 वर्ष की घर मे घुसकर चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गयी थी।
आरोपी निखिल मृतका दीपिका उर्फ काजल को बार-बार फोन कर रहा था जिसे वह उठा नहीं रही थी। इसी बात से खिन्न होकर आरोपी मृतका के घर जा पहुंचा वहां पर वह अपनी सहेली पूजा के साथ बैठी थी। एएसपी चौहान ने बताया कि मृतका 1 वर्ष पूर्व आरोपी निखिल के पड़ोस में अपने पति के साथ किराए से रहती थी।
वही दोनों की जान पहचान होने के बाद दोस्ती की शुरुआत हुई। मृतका का पति कारखाने में वर्कर है तथा आरोपी किसी प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर का काम करता है। आरोपी उसे एकतरफा प्रेम करता था।
उसकी हरकतों के कारण मृतका द्वारा उससे रिश्ते खत्म करने व आगे से फोन पर बात नहीं करने की बात कही थी जिससे आरोपी निखिल आवेश में आकर कल उसके घर मे घुस और उसके सीने व पेट पर चाकू से वार कई किए जिससे मौके पर मौजूद पूजा ने काजल को बचाने का प्रयास किया व आसपास के लोगों की मदद से उसे बॉम्बे हॉस्पिटल ले गए लेकिन वह बच नही सकी।
घटना के बाद हत्यारा निखिल फरार हो गया था। डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्रा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक संयुक्त टीम नगर पुलिस अधीक्षक पंकज दीक्षित व थाना प्रभारी संतोष दूधी की टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को आज सरवटे बस स्टैंड के बाहर गिरफ्तार किया गया तथा घटना में उपयोग किया गया चाकू भी बरामद किया गया।
जे पी दिवेदी
उप सपादंक
HTN लाइव न्यूज़

No comments