Breaking News

महापौर ने किया ब्रामण समाज की महिलाओं को सम्मानित

HTN Live


आज दिनाँक 19/01/2019 को अखिल भारतीय ब्रह्म समाज द्वारा ब्राह्मण महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन आशियाना स्थित कृष्ण धाम गेस्ट हाउस में किया गया। जिसका उद्घाटन लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया और केबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भगवान परशुराम जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के पश्चात द्वीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर संस्था की पदाधिकारी रश्मि शुक्ला ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महापौर का स्वागत किया।

*इस मौके पर महापौर सहित मंत्रीजी ने ब्राम्हण समाज से उत्कृष्ट कार्य करने वाली रश्मि शुक्ला, संध्या बाजपेयी,   विजयलक्ष्मी, सरोजनी शुक्ला, ज्योत्स्ना, रमा सहित 501 महिलाओ को सम्मानित किया।*

*ब्राह्मण समाज ने शास्त्र शिक्षा और शस्त्र शिक्षा में किया भारतीय समाज का कुशल नेतृत्व: महापौर*

इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने कहा कि प्राचीन काल से ही हमारे भारतीय समाज को शिक्षित करने एवं आगे बढ़ाने में ब्राह्मण समाज का योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता, शास्त्र शिक्षा हो या शस्त्र शिक्षा हमारे ब्राह्मण समाज ने हर क्षेत्र में हमेशा ही बढ़-चढ़ भारतीय समाज का कुशल नेतृत्व किया हैं। आगे महापौर ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और उनका व्यक्तित्व हम सबको हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। अन्याय को सहन करना अन्याय से बड़ा पाप है ऐसे में भगवान परशुराम ने अपने जीवन में अत्याचार करने वालों के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया। महापौर ने आगे  कहा कि ब्राह्मण समाज में आज भी भगवान परशुराम की शक्ति निहित है, आज इसी शक्ति के सहारे समाज में फैली बुराइयों को खत्म करना होगा और समाज को नयी राह दिखानी होगी। *इस अवसर पर महापौर ने उपस्थित सभी लोगों के फ़ोन में स्वच्छ्ता ऐप डाऊनलोड करवाकर स्वच्छ सर्वेक्षण -2019 में सहभागी बनने की अपील भी की।*

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया जी के साथ केबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, सांसद अशोक बाजपेयी, संस्था के अध्यक्ष सी०पी० अवस्थी, डॉ० संत शरण त्रिपाठी, संयोजक संतोष त्रिपाठी, महामंत्री देवेंद्र शुक्ला, अनुज तिवारी, रश्मि शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

No comments