Breaking News

*महापौर ने जनता के फोन में डाऊनलोड करवाये स्वच्छ्ता एप*

HTN Live



आज दिनाँक 09/01/2018 को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 4 जनवरी से 31 जनवरी तक चल रहे स्वच्छ्ता सर्वेक्षण के सन्दर्भ में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने प्रतिदिन हर जोन में जनता को जागरूक करने एवं स्वच्छता एप डाऊनलोड करवाने के लिए स्वयं बैठक कर रही है। इसी क्रम में आज जोन 3 की बैठक महानगर स्थित कल्याण मंडप में संम्पन हुयी ।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में जोन 3 के पार्षद, नगर निगम के अधिकारी एवं जनता के बीच स्वच्छ्ता के प्रति जागरूकता हेतु बनी स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सभी पदाधिकारियो के साथ सैकड़ो की संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही ।

जिसमे महापौर ने सभी के फ़ोन में स्वच्छ्ता एप डाउनलोड करवाया, साथ ही सर्वेक्षण में पूछे जाने वाले सात सवालों के उत्तर भी दिलवाए। इसके अलावा महापौर ने सभी से स्वच्छ्ता एप को और भी लोगों के स्मार्ट फोन में डाऊनलोड करवाने के लिए प्रेरित भी किया। महापौर ने कहा कि आप सभी लोग इस एप को ज्यादा से ज्यादा लोगो को डाउनलोड करवा कर स्वच्छ्ता महायज्ञ में अपनी आहुति दे, जिससे लखनऊ स्वच्छ्ता सर्वेक्षण-2019 में प्रथम स्थान पर आए ।

इस अवसर पर लखनऊ महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, स्वच्छ्ता के ब्रांड अम्बेसडर वैभव खन्ना, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, पूर्व कार्यवाहक महापौर सुरेश अवस्थी, पार्षद कुमकुम राजपूत, गीता अवस्थी, रुपाली गुप्ता, अमित मौर्या, राघव राम तिवारी, प्रदीप शुक्ला, दीपक मिश्रा, स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के अध्यक्ष सुनील मिश्रा, जोनल अधिकारी राजेश गुप्ता, समिति के जोन 3 प्रभारी वीरेंद्र धवन सहित नगर निगम के कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments