Breaking News

जमोखा नामक मसान बच्ची की रूह में घुस गया है इसलिए बच्ची को दफना दो:तांत्रिक

HTN Live


मां बाप मौसा मौसी ने बच्ची को जिंदा दफना दिया 
पुलिस ने बाप मौसी तथा तांत्रिक को भेजा जेल,मां व मौसा फरार 
जलालाबाद।शादाब निवासी मुड़िया आस कांट की एक माह की पुत्री बीमार रहती थी वह झाड़ फूंक करवाने जमुनिया निवासी अबरार के पास झाड़ फूंक करवाने ले जाता था।
शादाब की पत्नी नगमा ,अपनी बहन आसमां तथा साढू नाजिम बैग उर्फ मुन्ना जब अबरार तांत्रिक के पास ले गए तो तांत्रिक अबरार ने बताया कि बच्ची की रूह में जमोखा नामक मसान भूत घुस गया है इसके जीवित रहना परिवार के लिए घातक है इस मसानी भूत के कारण शादाब की पत्नी की कोख कभी हरी नही होगी।इस मसानी भूत से निजात पाना है तो इस बच्ची को जिंदा दफना दो।तांत्रिक की बात मानकर शादाब पत्नी नगमा,साढू नाजिम तथा नाजिम की पत्नी आसमां ने बच्ची को जिंदा दफना दिया।लेकिन ऊपर बाले को यह मंजूर नही था इसीलिए दफन होने के बाबजूद बच्ची की चीख खेतो पर काम कर रहे ग्रामीणों ने सुनी तो बच्ची को बाहर निकाला ।इसी दौरान मौके पर पहुंचे धर्मेंद्र शर्मा पत्रकार ने बच्ची को नगरिया अस्पताल में भर्ती कराने के साथ पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने बच्ची के बाप शादाब ,मौसी आसमां तथा तांत्रिक अबरार को पकड़ लिया और आज धारा 307,120,317 में तीनों को जेल भेज दिया।बच्ची की मां तथा मौसा फरार है।


जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments