Breaking News

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की के अपने समकक्ष रेसेप तईप एर्दोगन से सीरिया में जारी तनाव और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

HTN Live

वॉशिंगटन, 21 जनवरी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्की के अपने समकक्ष रेसेप तईप एर्दोगन से सीरिया में जारी तनाव और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस ने रविवार को एक बयान में कहा, "दोनों नेताओं ने दोनों देशों की सुरक्षा से जुड़ी चिताओं को दूर करने के दिशा में सीरिया मुद्दे पर वार्ता जारी रखने पर सहमति जताई।"बयान के मुताबिक, ट्रंप और एर्दोगन ने व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए साझा हितों पर भी चर्चा की। सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के अमेरिका के फैसले के बाद से सीरिया में स्थिति अस्थिर है और इस बीच बम धमाकों में चार अमेरिकी नागरिक मारे जा चुके हैं। इन हमलों की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।

No comments