सिधौली के लेखपालों द्वारा किया जा रहा नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक
HTN Live
मतदाता जागरूकता कैंपेन में लगी राजस्व टीम
सिधौली/सीतापुर। मतदाता जागरूकता के तहत ब्लाॅक पहला के रामपुर कला व मलेथू गांव के प्राथमिक विद्यालय में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रदर्शन व नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर ईवीएम व वोटर वैरीफिएबल आडिट ट्रायल (वी0वी0 पैट) का मौके पर प्रदर्शन कर वोटिंग की पारदर्शिता का अवलोकन करके दिखाया गया। हाल ही में ई0वी0एम0 हैकिंग की अफवाहों के क्रम में प्रशासन द्वारा मतदाताओं को ई00वी0एम के माध्यम से सुरक्षित मतदान के प्रति आश्वस्त करने हेतु राजस्व ग्राम स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अन्तर्गत रामपुर कला क्षेत्र के लेखपाल गौरव मिश्रा व अधिशाषी अधिकारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, श्यामेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से वी0वी0 पैट पर मतदान के उपरांत निकलने वाली पर्ची को सार्वजनिक रूप से दिखाया गया। अधिकारी द्वय द्वारा बूथ स्तर पर मतदाताओं की जिज्ञासा का भी समाधान किया गया। नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि ई0वी0एम0 व वी0वी0 पैट के उपयोग से मतदाता को यह पता चल सकता है कि वोट उसने जिस उम्मीदवार को दी है उसी को मिली है या नहीं। इस पारदर्शिता व आधुनिक टेक्नोलाॅजी पर जनता ने भरोसा जताते हुए शत प्रतिशत मतदान किए जाने की बात कही है। ईवीएम प्रदर्शन के दौरान दोनों गांव के गण्यमान्य नागरिक शिक्षक, जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

No comments