हाईवे पर बरामद हुआ महिला चिकित्सालय में चौकीदार का शव
HTN Live
अयोध्या कोतवाली नगर इलाके में मौजूद साई दाता कुटिया के पास एक शव बरामद हुआ। शव के गले में रस्सी का निशान था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच प्रारम्भ कर दी है।
एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया का कहना है कि परिवार वालों को सूचना दे दी गयी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।
एसपी सिटी ने बताया कि हाईवे पर सुबह साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि किसी शव पड़ा है। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो मोबाइल नम्बर मिला। नम्बर पर फोन करने पर उसकी पहचान बीकापुर के रहने वाले रामशंकर यादव के रुप में हुई। वह महिला चिकित्सालय में चौकीदार के रुप में तैनात है। मृतक के गले में तार या रस्सी को दबाने का चिन्ह बना था। परिवार वालों की सूचना दे दी गयी है। उनके आने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।

No comments