Breaking News

बिना शुल्क बदले जाएंगे चेक

HTN Live

अबोहर जेएनएन। भले नॉन चेक ट्रंकेशन सिस्टम (सीटीएस) वाले चेकबुक एक जनवरी से चलन से बाहर हो गए हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है जिनके पास अभी भी पुराने चेक रखे हैं, वे बैंक जाकर इन्हें बदलवा सकते हैं। बिना किसी शुल्क के इन्हें बदल दिया जाएगा।

  सुरक्षा कारणों से नए चेक पहले से कई गुना बेहतर हैं। इस सिस्टम में चेक को क्लियर करने के लिए एक बैंक से दूसरे बैंक में ले जाने की जरूरत नहीं होती है। इसकी केवल इलेक्ट्रोनिक कॉपी पेश की जाती है। नए साल से बिना सीटीएस वाले चेक पर रोक लगा दी गई है। पिछले दो साल से बैंकों द्वारा लगातार नोटिफिकेशन भी जारी हो रहे थे। आखिरकार एक जनवरी को दी गई मियाद पूरी हो गई। इसके बावजूद ग्राहकों के पास इसे बदलने का विकल्प खुला हुआ है। वे इन्हें देकर नई चेकबुक इश्यू करा सकते हैं। इसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि इससे पहले यह भी कहा जा रहा था कि अगर कोई पुराना चेक तय समय के बाद आता है, तो वह बाउंस हो सकता है, लेकिन अभी कुछ बैंक इस नियम को कड़ाई से बरतने के मूड में नहीं है। वे ग्राहक की सुविधानुसार ही चल रहे हैं।

ये हैं सीटीएस के फायदे

 चेक क्लियङ्क्षरग 24 घंटे में संभव, चेक के गुम होने की आशंका नहीं, फर्जी इस्तेमाल असंभव, किसी भी बैंक में क्लियङ्क्षरग की सुविधा मिलेगी।

बिना शुल्क बदले जाएंगे चेक

जिनके पास अगर अभी भी नॉन सीटीएस चेक रखे हैं, वे बैंक आकर बदल सकते हैं। इसके लिए उनसे कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा

No comments