Breaking News

रेप में असफल दरिंदे ने महिला का कान काटा *** --- पीड़िता ने दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

HTN Live



शाहजहांपुर(निगोही)। बलात्कार में असफल दरिंदे ने महिला के कान में काट में लिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
        जानकारी के अनुसार निगोही थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने बताया कि गांव निवासी मुनेश पुत्र राजकुमार उस पर बुरी नजर रखता था। सोमवार शाम को घर में उसका पति नहीं था। उसी समय मुनेश मौका पाकर उसके घर में घुस आया और उसको बुरी नियत से पकड़कर रेप करने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो मुनेश ने उसके कान पर काट लिया। चीख-पुकार होने पर मुनेश उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने पति के साथ थाने आकर आरोपी मुनेश के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

No comments