Breaking News

निजी स्वार्थ के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया : बृजेश पाठक

HTN Live



--- सवर्णों को आरक्षण दिए जाने पर पीएम मोदी को दिया धन्यवाद



शाहजहांपुर ।भाजपा सरकार द्वारा गरीब सवर्णों को आरक्षण दिए जाने को लेकर पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद द्वारा आयोजित धन्यवाद सभा मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने सपा-बसपा के गठबंधन पर तंज कसा। साथ ही सवर्ण आरक्षण देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
        गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विधि मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आजादी के 70 साल के बाद भी किसी भी नेता ने आरक्षण देने का काम नहीं किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब सवर्ण समाज को आरक्षण देकर बहुत बड़ा काम किया है। इसका जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में कर्ज उतारेगी। सपा-बसपा के गठबंधन पर कहा कि देश की हालत पहले बहुत खराब थी। सपा और बसपा ने निजी स्वार्थ के लिए गठबंधन किया है। यह पार्टी अपनी बदौलत कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकती। उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि नौजवान गफलत में न जाएं। यह लोग आएंगे। अलग-अलग तरीके की बातों को लेकर भड़काने का काम करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहते हुए लोकसभा में भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने के लिए योगदान दें। कार्यक्रम के आयोजक और पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने भी बुआ और बबुआ के गठबंधन पर प्रहार किया। बोले 25 साल की लड़ाई एकदम कैसे खत्म हो गई। दोनों अपने हित के लिए एक हुए हैं। उन्होंने नौजवानों से एकजुटता का आवाहन किया।
इस मौके पर विधायक मानवेंद्र सिंह, तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा, अनिल बाजपेयी बाण, जितेंद्र नाथ तिवारी, सत्यभान सिंह भदौरिया समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments