Breaking News

*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली के अस्तित्व पर खतरा....*

HTN Live


*व्यवस्थाओं के अभाव में पीएचसी बना खंडहर*



*रुदौली की नगर पालिका के समीप स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है, बदहाली के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य केंद्र न रहकर गाड़ियों की पार्किंग व शौचालय बन गया है।पालिका भी बगल में है इसके बावजूद न तो पालिका न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी या नेता इस ओर रुचि ले रहा है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा पर एक डॉक्टर व एक वॉर्ड बॉय की तैनाती है, जो दिन में तो रहते हैं पर रात में कोई नही मिलता।लोगो की माने तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्था नदारद है।रुदौली निवासी रजा आलम ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिम्मेदारों से इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेने की अपील की है।*

जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments