Breaking News

एसपी के आदेश पर चला चेकिंग अभियान *** --- इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने चौराहे पर बाइकों और चौपहिया वाहनों की चेकिंग की

HTN Live


खुटार। एसपी के आदेश पर इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और चौपहिया व दुपहिया वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग अभियान से लोगो मे हड़कंप मचा रहा।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर एस चिनप्पा के आदेश पर इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने खुटार के बंडा चौराहा, बंडा मार्ग तिकुनिया चौराहा, गोला मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने दोपहिया,  चौपहिया वाहनों पर आने जाने वाले संदिग्ध लोगों की चेकिंग भी की। कई लोगों को पुलिस ने रोककर उनकी तलाशी ली। हालांकि चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ कोई संदिग्ध वस्तु वाहन चालकों व स्वामियों के पास नहीं मिली, लेकिन देर शाम से देर रात तक चले सघन वाहन चेकिंग अभियान से क्षेत्र में लोगों में हड़कंप मचा रहा। तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंंह नगर की मेन मार्केट में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नगर की मेन मार्केट में चेकिंग के दौरान दरोगा रतिराम गुप्ता, सोमपाल सिंह, गुड्डू सिंह, उदय भान सिंह उपाध्याय, मनोज कुमार आदि तमाम पुलिसकर्मी मौजू

No comments