Breaking News

सिमरन जैन सांसारिक जीवन के वैभव को छोड़कर वैराग्य की राह पर चल

HTN Live

इंदौर. हरियाणा के पानीपत की 22 वर्षीय सिमरन जैन सांसारिक जीवन के वैभव को छोड़कर वैराग्य की राह पर चल पड़ी। सोमवार को इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में मुमुक्षु सिमरन जैन का दीक्षा महोत्सव हुआ। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग भी मौजूद रहे। बीएससी कम्प्यूटर साइंस से ग्रेजुएट सिमरन के घर में माता-पिता, एक बहन और दो भाई हैं। घरवालों ने बेटी को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसके दृढ़ फैसले के आगे हार गए। सिमरन के पापा कहते हैं, सोचा था उसका करियर बनाऊंगा, शादी करूंगा। लेकिन बेटी की इच्छा दीक्षा लेने की थी।

No comments