उत्तर प्रदेश की हलचलों पर एक नजर से नजरीया तक
HTN Live
*एपीओ भर्ती 2018 में जल्द बढ़ेंगे पद*
प्रयागराज : सहायक अभियोजन अधिकारी यानी एपीओ भर्ती 2018 में रिक्तियों की संख्या जल्द ही बढ़ने की संभावना है। परीक्षा परिणाम से पहले तक आने वाले अधियाचन को उप्र लोक सेवा आयोग इसी भर्ती में शामिल करेगा। अभी 17 पदों को घोषित करते हुए आवेदन लिए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन सोमवार तक ही जमा होंगे। इसकी प्रारंभिक परीक्षा नौ जून को प्रस्तावित है।एपीओ भर्ती के लिए आवेदन का रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क जमा करने की समय सीमा 25 जनवरी तक ही थी। इस बार पदों की संख्या महज 17 ही होने के चलते आवेदन कम हुए जबकि यूपीपीएससी ने कहा है कि पद अभी बढ़ेंगे। क्योंकि 2015 की भर्ती के बाद अब तक तीन साल का अंतराल हो चुका है और इस बीच प्रदेश में रिक्तियां भी बढ़ी हैं। 2015 की भर्ती में उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से 372 पदों का परिणाम सितंबर 2017 में घोषित किया गया था।यूपीपीएससी के सचिव जगदीश का कहना है कि परीक्षा होने में चार माह हैं। इस बीच रिक्तियां अभी और आनी हैं। परीक्षा परिणाम से पहले तक आने वाले अधियाचन को शामिल किया जाएगा🌹🌹🌹🌹🌹
*एक साल में एक भी भर्ती की जांच पूरी नहीं*
प्रयागराज : उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से पांच साल के दौरान हुई भर्तियों की सीबीआइ जांच एक साल में एक भी भर्ती का सच उजागर नहीं कर सकी है। पीसीएस 2015 में गड़बड़ी का पता लगने और एफआइआर के बाद ही जांच रुक गई, जबकि तीन अन्य बड़ी भर्तियों को भी खंगालने के लिए सीबीआइ के कदम आगे बढ़ चुके थे।भर्तियों की जांच के लिए सीबीआइ की टीम 31 जनवरी 2018 को यूपीपीएससी में दाखिल हुई थी। तत्कालीन टीम लीडर राजीव रंजन समेत अन्य अधिकारियों ने जिस तेजी से परीक्षा भवन पर शिकंजा कसा और अभ्यर्थियों से शिकायतें लीं उससे यह तय माना जा रहा था कि दो से तीन माह में पीसीएस 2015 भर्ती की गड़बड़ी के दोषियों का चेहरा सामने आ जाएगा। इसके साथ ही लोअर सबऑर्डिनेट, आरओ-एआरओ तथा पीसीएस जे की भर्ती में भी शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई। चार माह में यानी मई तक सीबीआइ अधिकारियों ने दावा किया कि उन्होंने भारी साक्ष्य जुटा लिए हैं। पांच मई को यूपीपीएससी के खिलाफ पहली एफआइआर दर्ज की। इसके बाद यूपीपीएससी में छापा मारकर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज सील किए।सीबीआइ के इस कदम के बाद ही जांच प्रभावित हो गई, जिसकी शुरुआत के लिए अब तक कदम नहीं बढ़ सके हैं। प्रदेश सरकार ने 31 जुलाई 2017 को केंद्र सरकार से यूपीपीएससी की भर्तियों की सीबीआइ जांच कराने की जो सिफारिश की थी और उस आधार पर केंद्र सरकार के कार्मिक व पेंशन मंत्रलय की ओर से अधिसूचना जारी हुई थी एक अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2017 के बीच 586 भर्तियों की जांच होनी है। यानी जिस तरह से एक साल में एक भी भर्ती की जांच पूरी नहीं हो सकी है उससे सवाल उठ रहे हैं कि 586 भर्तियों की जांच का भविष्य क्या होगा।
प्रयागराज : उप्र उच्चतर शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी यूपीएचईएससी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र आउट होने की न्यायिक जांच इस हफ्ते शुरू हो जाएगी। विधिक औपचारिकताएं पूरी होते ही सेवानिवृत्त जज सुभाषचंद्र बोस एकल तथ्यात्मक अन्वेषण समिति का नेतृत्व संभालेंगे।इसके लिए सोमवार को यूपीएचईएससी में बैठक भी होगी, जिसमें आवश्यक बिंदुओं को रखने पर चर्चा होगी।विज्ञापन संख्या 47 के तहत 12 जनवरी को हुई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में एक विषय का प्रश्नपत्र आउट होने और सोशल मीडिया पर वायरल होने की शिकायत के बाद इसकी न्यायिक जांच का निर्णय पिछले दिनों हुआ था। कानपुर के सेवानिवृत्त जज सुभाषचंद्र की ओर से असमर्थता जताने के बाद यूपीएचईएससी ने कन्नौज के सेवानिवृत्त जज सुभाषचंद्र बोस को जांच सौंपी है, जिनके इसी सप्ताह यूपीएचईएससी पहुंचकर जांच शुरू करने के आसार हैं। इस प्रकरण पर यूपीएचईएससी के बोर्ड ने अभ्यर्थियों की शिकायतों और अपना भी शुरुआती पक्ष न्यायिक अधिकारी के समक्ष रखने की तैयारी कर ली है। सोमवार को होने वाली बैठक में संबंधित प्रश्नपत्र के अलावा अन्य विषयों की उत्तरकुंजी पर अहम निर्णय लिया जा सकता है। सचिव वंदना त्रिपाठी ने कहा है कि जांच अभी शुरू नहीं हुई है, बैठक में इस पर निर्णय होगा।
🌹🌹🌹🌹🌹
*शिक्षकों की समस्याओं को मंत्रिमंडल में रखेंगे*
फाफामऊ : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की पीड़ा और समस्याओं से वे वाकिफ हैं, प्रयागराज में कैबिनेट मीटिंग होने के बाद जो भी कैबिनेट मीटिंग होगी उसमें शिक्षकों की सेवा सुरक्षा नियमावली पर मोहर लग जाएगी। केशव प्रसाद मौर्य रविवार को गोहरी गांव स्थित बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में वित्तविहीन शिक्षक संवेदना सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक देवेंद्र पांडेय, राजमणि शास्त्री, डॉ. श्वेता पाठक, सुषमा शर्मा, रजनी शर्मा, अलका श्रीवास्तव, धरती श्रीवास्तव, रामसुख पटेल, अरूण कुमार द्विवेदी, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, दिनेश चंद्र विश्वकर्मा, शोभा दूबे, योगेंद्र गुप्ता, शशिरानी, रामकिशोर, अतुल मिश्र, जीत नारायण मिश्र, वर्षा अरोरा, अनीता शुक्ल आदि को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को श्रोता के रूप में डिप्टी सीएम के अलावा सैकड़ों लोगों ने सुना। अध्यक्षता विधायक संजय गुप्ता और संचालन डॉ.अनिल राज मिश्र और धन्यवाद ज्ञापित रणजीत सिंह ने किया। विधायक विक्रमाजीत मौर्य, डॉ.आरके वर्मा, गुरु प्रसाद मौर्य, कन्हैया लाल पांडेय, राजेंद्र मिश्र, डॉ.ऋषिराज सहाय मौजूद रहे।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*आरक्षी भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की कोशिश में 24 लोग गिरफ्तार*
लखनऊ : एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने रविवार को आरक्षी भर्ती परीक्षा में सेंध लागने की कोशिश और अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले 24 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें नौ लोगों को एसटीएफ ने मथुरा, आगरा व लखनऊ से बंदी बनाया। मथुरा में इलेक्ट्रानिक डिवाइस से परीक्षा में सेंध लगाने की जा रही थी। दो दिवसीय यह परीक्षा सोमवार को भी होगी।
एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने बताया कि रविवार को प्रदेश के 762 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में आरक्षी भर्ती परीक्षा आयोजित थी। इसको लेकर एसटीएफ टीमों को पहले से ही सतर्क किया गया था। एक सूचना पर एसटीएफ टीम ने मथुरा के थाना हाइवे क्षेत्र में घेराबंदी कर अलीगढ़ निवासी पवन को दबोचा। उसके कब्जे से सिम बेस्ड ब्लूटूथ डिवाइस मिली। पवन की निशानदेही पर टीम ने छापेमारी कर दो अन्य आरोपितों अलीगढ़ निवासी राजकुमार व जीवन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से दो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की गई। इसके अलावा एक वेब कैमरा, 22 ब्लूटूथ इयरफोन, 11 अभ्यर्थियों की मार्कशीट व एडमिट कार्ड की फोटोकॉपी, एक बोलेरो व 15 हजार रुपये बरामद हुए।
*माइक्रो सिम का करते थे इस्तेमाल :*
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से जो डिवाइस मिले हैं, उसमें माइक्रो सिम लगता है। इससे वे बाहर बैठे सॉल्वर के कॉन्टैक्ट में रहता थे। आरोपितों में राजकुमार परीक्षा केंद्र के बाहर बैठकर पेपर सॉल्व कराता था। गिरोह के सरगना पवन ने बताया कि वह अपने साथी आगरा निवासी कपिल व अलीगढ़ निवासी नेत्रपाल के साथ पेपर सॉल्व कराने के नाम पर ठेका लेता था। एसटीएफ कपिल व नेत्रपाल की तलाश कर रही है।
*आगरा में पकड़े गए तीन ठग :*
एसटीएफ टीम ने आगरा में परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले तीन जालसाजों को भी गिरफ्तार किया है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि न्यू आगरा एरिया स्थित ओवरब्रिज के नीचे मथुरा निवासी शिव कुमार, भुवनेश कुमार और कानपुर देहात निवासी सत्यम कटियार को पकड़ा गया। उनके कब्जे से 42 हजार रुपये, दो आधार कार्ड, तीन वोटर कार्ड, तीन पैन कार्ड और दो फर्जी एडमिट कार्ड बरामद हुए।गिरोह के सरगना मास्टरमाइंड भुवनेश कुमार ने स्वीकार किया कि वह परीक्षा पास कराने के नाम पर पांच से आठ लाख रुपये तक की ठगी करते थे। उनका सॉल्वर गैंग से कोई लिंक सामने नहीं आया है। जिलों में भी 15 लोग गिरफ्तार हुए हैं्। इसमें आगरा मे एक, वाराणसी में तीन, मथुरा में दो, लखनऊ में एक, गाजीपुर में एक, सहारनपुर में एक, कानपुर नगर में दो तथा फीरोजाबाद में एक को पकडा गया।
*ताबीज में छिपा रखा था डिवाइस :*
एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार मथुरा में गिरफ्तार अभ्यर्थी ने गले में ताबीज पहन रखा था। उसमें डिवाइस था। उसके सहारे ही वह साल्वर गिरोह के संपर्क में रहता था।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*अवर अधीनस्थ सेवा के 672 पदों पर होगी भर्ती*
लखनऊ : अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा के तहत आने वाले विभिन्न विभागों के 672 पदों का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 जनवरी से प्रारंभ होगी। इस भर्ती में सहायक चकबंदी अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, अधिशासी अधिकारी व राजस्व निरीक्षक, खाद्य एवं रसद विभाग में पूर्ति निरीक्षक व विपणन निरीक्षक के पदों पर भर्तियां की जाएंगी।आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन शुल्क व आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी है। प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन होगा। 30 जनवरी से ऑनलाइन शुल्क भी जमा किए जा सकेंगे।
आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 26 फरवरी निर्धारित की गई है। आवेदक को शैक्षिक योग्यता के आधार पर विज्ञापित पदों के लिए वरीयता क्रम अंकित करना होगा।
सभी पदों के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2019 से की जाएगी। आयोग के सचिव के अनुसार सहायक चकबंदी अधिकारी/सहायक आयतीकरण अधिकारी, विपणन निरीक्षक, अपर जिला सूचना अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक है।
अपर सहायक उद्यान निरीक्षक के लिए बीएससी कृषि या बीएससी जीवविज्ञान तथा राजस्व निरीक्षक के लिए कॉमर्स या अर्थशास्त्र में स्नातक है
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
*कॉलेज स्तर पर ही मिलेगी अब आगे बढ़ने की राह*
नई दिल्ली : युवाओं को पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार से जुड़े भटकाव से बचाने के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर भी काम होगा। प्रत्येक छात्रों को अब पढ़ाई के दौरान ही उनके विषय के क्षेत्र में आगे बढ़ने और रोजगार से जुड़ी सारी संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं, संस्थान से निकलने के बाद कितने छात्रों को रोजगार मिला और कितने को नहीं, इसका भी पूरा ब्योरा रखा जाएगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं है, जिन्हें रोजगार नहीं मिलता है, उन्हें लेकर क्या किया जाएगा।मानव संसाधन विकास मंत्रलय से जुड़े यूजीसी और एआईसीटीई जैसे आयोग फिलहाल इसे लेकर एक बड़ी योजना पर काम कर रहे हैं। रोजगार से जुड़े विशेषज्ञों और शिक्षाविदें की एक टीम भी लगाई गई है। इससे पहले भी सरकार ने छात्रों को रोजगार से जोड़ने से लिए उनसे जुड़े कुछ नए कोर्स भी शुरू किए है। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तो आने वाले शैक्षणिक सत्र से ही इसे लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जहां अब बीई या बीटेक जैसे कोर्स में वह सारा कुछ पढ़ाया जाएगा, जिसकी बाजार में मांग तेजी से बढ़ रही है, या फिर आने वाले दिनों में इसके बढ़ने की संभावना है।विशेषज्ञ कमेटी ने ऐसे नौ क्षेत्रों का चयन किया है, जिनमें रोबोटिक्स, साइबर सिक्यूरिटी, थ्री-डी प्रिंटिंग और डिजाइन जैसे क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल है। इन सभी विषयों से जुड़े पाठ्यक्रम को तैयार करने का काम तेजी से चल रहा है। जो 31 जनवरी तक सामने आ जाएंगे। कॉलेजों में जुलाई से यह पढ़ाया भी जाने लगेगा। इसी तरह विवि और कॉलेजों में भी बीए और बीएससी प्रोफेशनल जैसे कोर्स शुरू करने जैसी योजना पर भी काम🌹🌹🌹🌹
*देश-दुनिया के छात्रों से कल परीक्षा पर चर्चा करेंगे मोदी*
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए तैयार हैं। तालकटोरा स्टेडियम में ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दूसरे संस्करण का आयोजन 29 जनवरी को होगा। इस दौरान भारत के साथ-साथ रूस, नाइजीरिया, ईरान, नेपाल, दोहा, कुवैत, सऊदी अरब और सिंगापुर में पढ़ने वाले भारतीय छात्र भी शामिल होंगे। पिछली चर्चा में केवल दिल्ली-एनसीआर के बच्चे शामिल हुए थे।चर्चा में नौवीं से 12वीं कक्षा के छात्र, 25 साल से कम उम्र के स्नातक व स्नातकोत्तर छात्र, अभिभावक व अध्यापक हिस्सा लेंगे। चर्चा में हिस्सा के लिए माइगव डॉट इन वेबसाइट पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। सात से 17 जनवरी के बीच आयोजित इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में 1,02,173 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें से कुल 2,000 लोगों को चर्चा के लिए चुना गया है। इस साल 10 मिनट का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें कला उत्सव प्रतियोगिता के विजेता छात्र, उनके अभिभावक और अध्यापक प्रदर्शन करेंगे।पिछली बार ‘परीक्षा पे चर्चा’ के बाद से परीक्षा से जुड़े तनाव कम करने की दिशा में मानव संसाधन विकास मंत्रलय के कदमों को लेकर एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी।
*हेल्थ साइंस नाम से नया विषय पढ़ाएगी सीबीएसई*
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बच्चों को प्राइमरी हेल्थ केयर की जानकारी देने के लिए हेल्थ साइंस नाम से नया विषय शुरू करने की तैयारी में है। इसका सिलेबस अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के साथ मिलकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रलय तैयार कर रहा है। यह विषय कक्षा नौ से 12वीं तक के मौजूदा पाठ्यक्रम में जोड़ा जाएगा।नए सिलेबस को पढ़ने के बाद छात्रों को इस बात की जानकारी होगी कि हार्ट अटैक आने की स्थिति में या अचानक से कोई परेशानी होने की स्थिति में क्या किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार नया पाठय़क्रम अप्रैल में शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में पेश किया जाएगा।
*परीक्षा केंद्रों में चप्पे-चप्पे पर रही सुरक्षा-व्यवस्था*
लखनऊ : सिपाही भर्ती परीक्षा 2019 की निगरानी के लिए राजधानी में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रही। दो दिवसीय परीक्षा का सभी 62 केंद्रों पर आयोजन रविवार को सफल रहा। करीब सवा लाख के करीब अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सोमवार को भी केंद्रों पर इतने ही अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।आइजी रेंज एसके भगत और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। एसएसपी ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के अंदर ऑब्जर्वर के रूप में एक-एक इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई थी। इसके अतिरिक्त सभी केंद्रों के बाहर क्यूआरटी के साथ क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम के साथ पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। सभी केंद्रों की मॉनिटरिंग सीसी कैमरों से कंट्रोल रूम से की जा रही थी।
*आज से जुबली कॉलेज में मिलेंगे पेपर-प्रवेश पत्र*
लखनऊ : विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा के पेपर सोमवार से मिलेंगे। वहीं विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र व शिक्षक ड्यूटी भी वितरित की जाएंगी। जुबली कॉलेज में सुबह साढ़े दस बजे से वितरण किया जाएगा। राजधानी में आठ सौ के करीब मान्यता प्राप्त माध्यमिक स्कूल हैं। इनके एक लाख 78 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। इसमें कक्षा 10 के 55,801 व इंटर के 44,277 विद्यार्थी हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों को प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। डीआइओएस डॉ. मुकेश कुमार ने सोमवार से विद्यालयों को प्रवेश पत्र वितरित करने का निर्देश दिया है। यह विद्यालय स्कूल में विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र मुहैया कराएंगे। वहीं पेपर व ड्यूटी चार्ट भी जुबली इंटर कॉलेज के कंट्रोल रूम से मिलेंगे।
*बनेंगे पांच हजार कक्ष निरीक्षक :*
बोर्ड परीक्षा में पांच हजार कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। इसके लिए आइकार्ड बन गए हैं। यह भी प्रवेश पत्र के साथ स्कूलों को सौंपे जाएंगे।
*ट्रेनों व बसों में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़*
लखनऊ : राजधानी में रविवार को पुलिस व एनएचएम के स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती परीक्षा में आए अभ्यर्थियों ने ट्रेन में बर्थ व बस में सीट पाने के लिए खूब जोर आजमाइश की। ऐसे में आम यात्री को उस वक्त परेशानी उठानी पड़ी, जब अभ्यर्थियों ने आरक्षित सीट पर कब्जा कर लिया और तमाम कोशिशों के बाद भी पूरी बर्थ देने से इंकार कर दिया। वहीं कैसरबाग, चारबाग व आलमबाग बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की जब भीड़ जुटी तो बसें कम पड़ गई। जो बसें डिपो से बस अड्डे पहुंच रही थी उनमें अभ्यर्थियों ने खिड़की के जरिए सीटों पर कब्जा कर लिया। वहीं बसों की कम संख्या के कारण अभ्यर्थी परेशान भी रहे। देर शाम अभ्यर्थियों की भीड़ देख 50 से ज्यादा अतिरिक्त बसों से अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों को भेजा गया।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि चारबाग स्टेशन से रायबरेली, कानपुर, सुलतानपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, बछरावां, गोंडा, गोरखपुर, बलिया, देवरिया सहित अलग अलग पैसेंजर व मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में अभ्यर्थियों ने कब्जा कर लिया। यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी व आरपीएफ ने प्रयास किया लेकिन बहुत ज्यादा कारगर नहीं हुआ। अभ्यर्थी कुछ दूर सफर करने की बात कहकर बर्थ पर ही बैठे रहे। वहीं बस अड्डे के प्रबंधन ने बताया कि कैसरबाग बस अड्डे पर बरेली, मुरादाबाद व मेरठ के अभ्यर्थी ज्यादा थे। इन्हें 20 साधारण बसों से विभिन्न रूटों पर देर शाम तक रवाना किया गया। इसके अलावा हरदोई, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, गोरखपुर, बस्ती के अभ्यर्थियों को रूटीन बसों से भेजा गया। इसके अलावा चारबाग से छोटी दूरी की बसें अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराने के साथ आलमबाग बस टर्मिनल से इलाहाबाद व वाराणसी रूट पर अतिरिक्त एसी बसें भेजी गई।
*नौचंदी एक्सप्रेस के टूटे शीशे :*
मेरठ से लखनऊ आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस के शीशे तोड़े गए। अभ्यर्थियों ने लखनऊ आते वक्त बर्थ पाने के लिए खूब उत्पात किया। जीआरपी व आरपीएफ की मशक्कत के बाद स्थिति बहुत ज्यादा नियंत्रित नहीं हो सकी। इसका असर रविवार को भी स्टेशनों पर दिखा।
*ओएमआर शीट लेकर भागने का आरोप :*
रायबरेली निवासी अनूप त्रिपाठी पर बीकेटी स्थित सिपाही भर्ती परीक्षा केंद्र से ओएमआर शीट लेकर भागने का आरोप है। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से बीकेटी थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर मड़ियांव के मुताबिक मामला संदिग्ध है। सीसी कैमरों की फुटेज देखने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जांच की जा रही है।
*परीक्षा के मद्देनजर टीएसआइ और पुलिस चौराहों पर रहेगी मुस्तैद :*
एसएसपी ने 28 जनवरी को कार्य दिवस के दिन आयोजित आरक्षी परीक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी टीएसआइ और क्षेत्रीय थाने के पुलिस कर्मियों को चौराहों और सड़क पर मौजूद रहने के लिए आदेश दिए हैं। ताकि यातायात व्यवस्था ध्वस्त न हो सके।
*70 हजार अभ्यर्थियों ने दी स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा*
लखनऊ : नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) द्वारा स्टॉफ नर्स और एएनएम के करीब दस हजार पदों के लिए आयोजित हुई भर्ती परीक्षा में 70 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए।परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक हुई। दो घंटे के प्रश्नपत्र में अभ्यर्थियों को सौ सवाल हल करने के लिए दिए गए। संविदा के इन पदों पर भर्ती के लिए मारामारी देखने को मिली।
*वाराणसी और नोएडा में भी केंद्र :*
परीक्षा के लिए राजधानी के अलावा वाराणसी, नोएडा व आगरा में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई। गड़बड़ी न हो इसके लिए ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी अभ्यर्थियों को भी दी गई है। अभ्यर्थी को दूसरी कलेक्ट्रेट में रखी गई और तीसरी परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी को दी गई
*महिला आरक्षियों की भर्ती में एक मौका और*
लखनऊ : प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस की भर्ती में लगभग दस हजार महिलाओं को अवसर और मिलेगा। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लगभग एक हजार पद रिक्त रह जाने की वजह से यह फैसला किया है।
बोर्ड ने लिखित परीक्षा में सफल उन महिला अभ्यर्थियों को जो अभिलेखों के परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा में नहीं शामिल हुई हैं, को 30 एवं 31 जनवरी को प्रस्तुत होने का निर्देश दिया है।
*पांच हजार महिला आरक्षियों की भर्ती होनी :*
उल्लेखनीय है कि लगभग पांच हजार महिला आरक्षियों की भर्ती होनी है। इनमें लगभग डेढ़ हजार पद नहीं भरे जा सके थे। इसके लिए गत 20 एवं 21 जनवरी को अभिलेखों का परीक्षण कराया गया था। इसके बावजूद अभी लगभग एक हजार पद रिक्त हैं।
*ड्यूटी लेने में तेजी, वेतन देने में देरी*
संतकबीर नगर : बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक की नौकरी पाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को कई माह बाद भी वेतन के लाले हैं। विद्यालय में सेवा के बाद भी वेतन न मिलने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। सत्यापन, वेतन, बकाया वेतन एरियर न मिलने से शिक्षक परेशान हैं। आश्वासन के बाद कार्यालयों का चक्कर काटना मजबूरी बनी हुई है। परिषदीय विद्यालयों में सेवाएं दे रहे शिक्षक-शिक्षिकाएं वेतन की प्रतीक्षा में हैं। शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद वेतन दिए जाने की बाध्यता ने इनको परेशान कर रखा है। विद्यालयों की दूरी नापकर दायित्व निर्वाहन करने में जेब खर्च अब जवाब देने लगा है। नवनियुक्त 260 शिक्षक टकटकी लगाए बैठे हैं, कितु अभी तक वेतन आदेश जारी हो सका है।शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही वेतन आदेश निर्गत किए जाते हैं। शीघ्र ही सत्यापन पूरा होगा। शिक्षकों की जो भी समस्याएं हैं उसका निदान किया जा रहा है। सत्येंद्र सिंह, बीएसए
*शिक्षामित्र 5 से 7 फरवरी को घेरेंगे पीएमओ कार्यालय -21 फरवरी को होगा विधानभवन का घेराव*
शिक्षामित्र अब आर या पार की लड़ाई लड़ेंगे और 5 से 7 फरवरी तक लगातार वाराणसी स्थित पीएमओ कार्यालय का घेराव करेंगे व भूख हड़ताल पर बैठेंगे। यदि इसके बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 21 फरवरी को विधानभवन का घेराव करेंगे।आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलयफेयर एसोसिएशन ने एक बैठक कर यह निर्णय लिया है। इसके अलावा 5 से 7 फरवरी तक सांसद कौशल किशोर, विजय पाल सिंह तोमर, और संजीव बालियान के आवास का घेराव भी किया जाएगा और उनके आवास के सामने भूख हड़ताल होगी।एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र शाही ने बताया कि हम भाजपा का घोषणापत्र लेकर भूख हड़ताल करेंगे और पूछेंगे कि अभी तक सरकार ने हमारी समस्याओं के समाधान के लिए क्या किया? केन्द्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होने के बाद भी हमारी समस्याएं ज्यों की त्यों हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय को घेरने के लिए बनारस, विंध्याचल व आजमगढ़ मंडलों से शिक्षामित्र घेराव करेंगे। वही कौशल किशोर के आवास का घेराव करने के लिए लखनऊ मंडल के शिक्षामित्रों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पश्चिमी जिलों से शिक्षामित्र विजय पाल सिंह तोमर और संजीव बलियान का आवास घेरने पहुंचेंगे।जितन्द्र शाही ने कहा है कि शिक्षामित्र मर्यादित रह कर अपना प्रदर्शन करेंगे। हम सांसदों से पूछना चाहते हैं कि अभी तक उनकी सरकार ने हमारे लिए क्या किया है।
*बीबीएयू में दृष्टिहीनों के लिए पढ़ाई की सुविधा*
लखनऊ
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) प्रशासन ने अपने यहां दृष्टिबाधित छात्रों को पढ़ाने की सुविधा उपलब्ध करा दी है। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय में की गई है। जहां पर ब्रेल लिपि में पढ़ाने के लिए सभी उपकरण लगाए गए हैं। साथ ही नोट्स बनाने के लिए ब्रेल लिपि से युक्त टाइराइटर भी मौजूद हैं।
बीबीएयू के गौतम बुद्ध केन्द्रीय पुस्तकालय में अभी तक केवल सामान्य छात्रों के लिए ही किताबें, जर्नल और पत्रिकाएं उपलब्ध थी, पर अब वहां पर दृष्टिबाधित छात्रों पढ़ाने के लिए भी व्यवस्था की गई है। पुस्कालय के अध्यक्ष डॉ. सुनीत गोरिया ने बताया कि दृष्टिबाधितों की पढ़ाई के लिए पांच कम्प्यूटर लगाए गए है, जो ब्रेल साफ्टवेयर से जुड़े हुए हैं। इनका की-बोर्ड विशेष तरह का है। उस पर ब्रेल लिपि में अक्षर लिखे होते हैं। इन कम्प्यूटर में आडियो सिस्टम भी लगा हुआ है। दृष्टिबाधित कम्प्यूटर पर जब लिखेंगे, तो आडियो सिस्टम बोल कर बताएंगा, जिससे दृष्टिबाधित को पता चलता है कि उन्होंने जो लिखा है, वह सही है या गलत।
*कम्प्यूटर पर ई-किताब और ई-जर्नल डाउन लोड कर सकेंगे*
डॉ. गोरिया ने बताया कि विशेष तरह के इन कम्प्यूटरों में दृष्टिबाधित ई-किताब या ई-जर्नल डाउन लोड कर सकते हैं। फिर विशेष साफ्टवेयर के जरिए वह इनको पढ़ सकते हैं।
*इलेक्ट्रानिक टाइपराइटर भी मौजूद*
पुस्तकालय में दृष्टिबाधितों के लिए इलेक्ट्रानिक एवं साधारण टाइपराइट भी रखा गया है। वे इन पर ब्रेल लिपि के की-बोर्ड के जरिए अपने नोट़्स बनाता सकते हैं। साथ ही आवेदन पत्र या अन्य कोई प्रार्थना पत्र टाइप कर सकते हैं।
*यह सुविधा विवि और बाहरी सभी दृष्टिबाधितों के लिए*
केन्द्रीय पुस्तकालय के अध्यक्ष सुनील गोरिया ने बताया कि यह सारी सुविधाएं नि:शुल्क है। दूष्टिबाधितों से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए विवि का छात्र होना जरूरी नहीं है। कही का भी छात्र इसका लाभ ले सकता है।
*एकेटीयू : 708 ने दी पीएचडी प्रवेश परीक्षा*
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में शोध के लिए रविवार को पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। राजधानी के दो समेत कुल तीन केन्द्रों पर हुई परीक्षा में 708 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रवक्ता आशीष मिश्र ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए कुल 907 आवेदन आए थे। जिसमें, 199 अनुपस्थ🌹🌹🌹🌹🌹
*परीक्षार्थियों ने किया नौचंदी एक्सप्रेस पर पथराव, हंगामा*
फाफामऊ, प्रयागराज : सिपाही भर्ती परीक्षा देने लखनऊ जा रहे परीक्षार्थियों ने रविवार को हंगामा किया। नौचंदी एक्सप्रेस में बैठने के लिए जगह न मिलने पर ट्रेन पर पथराव किया। आरपीएसएफ के तंबू पर भी पत्थर फेंके गए। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को वहां से खदेड़ा। लोगों को समझाकर करीब 30 मिनट देरी से ट्रेन को वहां से रवाना किया गया।सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में भीड़ ज्यादा हो रही है। रविवार को शाम 6.10 बजे नौचंदी एक्सप्रेस जब प्रयाग जंक्शन पहुंची तो वहां पर खड़े सैकड़ों परीक्षार्थी ट्रेन में चढ़ गए। यहां से ट्रेन फाफामऊ पहुंची तो वहां पर खड़े परीक्षार्थियों को ट्रेन में घुसने की जगह नहीं मिली। इसको लेकर परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। ट्रैक पर उतर आए। ट्रेन के इंजन पर पत्थर फेंके। इतना ही नहीं पास में बने आरपीएसएफ के तंबू पर भी पत्थर फेंके गए। हालांकि इससे कोई घायल नहीं हुआ। पथराव की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान प्लेटफार्म पर पहुंच गए। उपद्रव कर रहे परीक्षार्थियों को खदेड़ा। हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों को शांत कराया। परीक्षार्थी स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे, जो संभव नहीं था। परीक्षार्थियों को किसी तरह ट्रेन में बैठाकर ट्रेन को वहां से रवाना किया गया। फाफामऊ स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक अजरुन तिवारी का कहना है कि परीक्षार्थियों ने इंजन पर पत्थर नहीं फेंके। आरपीएसएफ के तंबू पर पत्थर फेंके थे, लेकिन किसी को चोट नहीं लगी।
जे पी द्विवेदी
उप सपादंक
HTNलाइव न्यूज़

No comments