Breaking News

*महापौर ने किया सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण*

HTN Live


आज दिनाँक 04/01/2019 को महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कानपुर रोड स्थित पराग डेरी के पास बने सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया ।

इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि लखनऊ को स्वच्छ बनाने के लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूँ। इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नही छोड़ी जाएगी। अभी तक हमने 14000 व्यक्तिगत शौचालय और 250 सार्वजनिक शौचालयों को जनता को समर्पित किया है, जो अपने आप में उपलब्धि है।


इस मौके पर पार्षद नेहा शौरभ सिंह सहित बड़ी मात्रा में क्षेत्रीय व्यापारी और जनता उपस्थित रहे।

No comments