Breaking News

अयोध्या में क्या कुछ हुआ

HTN Live

अयोध्या।
गणतंत्र दिवस।पुलिस लाइन में होगी गणतंत्र दिवस की परेड।मुख्यअतिथि लेंगे सलामी।होंगे विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम।चौक में बनायी जाएगी मानव श्रृंखला।कलेक्ट्रेट समेत जिले के सभी सरकारी गैर सरकारी कार्यालयो में फ़हराया जायेगा तिरंगा।शहर में निकली प्रभात फेरी।

अयोध्या।
जिले में गणतंत्र दिवस की धूम।मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने फहराया झंडा। कलेक्ट्रेट में डीएम डॉ अनिल पाठक ने फहराया झंडा। सभी अधिकारी रहे मौजूद। सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में भी शान से फहराया गया तिरंगा।

अयोध्या।
सिपाही की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।घर के कमरे में लटका मिला शव।अयोध्या की मिनी पुलिस लाइन के आवास में मिला शव। एसएसपी कार्यालय में तैनात है सिपाही।अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में है मिनी पुलिस लाइन।

अयोध्या।
जनपद में गणतंत्र दिवस की धूम। नगर निगम कार्यालय में भी फहराया गया झंडा।महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व नगर आयुक्त आरएस गुप्ता ने फहराया झंडा।मंडल कारागार में भी फहराया गया तिरंगा।जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने फहराया तिरंगा। हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी अपने कार्यालय पर फहराया तिरंगा।ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों व कार्यालयों में भी फहराया गया झंडा।अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपने कार्यालय पर फहराया झंडा।

अयोध्या।
सचिव के ना आने पर चौकीदार ने फहराया झंडा।चौकीदार ने देश के प्रति अपना निभाया फर्ज। साधन सहकारी समिति अरसठ जजवारा में चौकीदार ने फहराया झंडा। सचिव के ना आने पर उठ रहे सवाल। कई ग्रामीण भी मौके पर मौजूद।

अयोध्या।
अवध विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में प्रथम ध्वजारोहण। कुलपति प्रो मनोज दीक्षित ने फहराया तिरंगा।अवध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कार्यपरिषद सदस्य व अन्य कर्मचारी रहे मौजूद।

अयोध्या।
गैस एजेंसी के मालिक का बेटा अभिषेक यादव समेत दो गिरफ्तार। 2 करोड़ 80 लाख रुपए के फ्रॉड के मामले में हुए गिरफ्तार। इनायतनगर क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी। कोतवाली बीकापुर में दर्ज था मुकदमा। कांट्रेक्टर अवनीश पांडे ने दर्ज कराया था मुकदमा।कोतवाली नगर में भी अभिषेक यादव के खिलाफ दर्ज है लगभग 2 करोड़ के फ्रॉड का मुकदमा। भेजे गए जेल।


No comments